hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पंजाब : पटियाला में शिवसेना की रैली के दौरान बवाल, दो ग्रुपों के बीच झड़प में पत्थरबाजी, लहराई गईं तलवारें
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > पंजाब : पटियाला में शिवसेना की रैली के दौरान बवाल, दो ग्रुपों के बीच झड़प में पत्थरबाजी, लहराई गईं तलवारें
राष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब : पटियाला में शिवसेना की रैली के दौरान बवाल, दो ग्रुपों के बीच झड़प में पत्थरबाजी, लहराई गईं तलवारें

Vinayak Barot
Last updated: April 29, 2022 3:14 pm
Vinayak Barot
Published: April 29, 2022
Share
SHARE

पटियाला, 29 अप्रैल। पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को उस समय तनाव फैल गया, जब दो समूह आपस में भिड़ गए। यह टकराव शिवसेना की ओर से निकाली गई एक रैली के दौरान हुआ। इस दौरान दोनों ओर से खूब पत्थरबाजी हुई और तलवारें लहराई गईं। पुलिस ने मामले को शांत कराने की कोशिश की तो उस पर भी हमला हुआ।

गौर करने वाली बात तो यह है कि दोनों ग्रुपों में किसी को कोई मार्च निकालने की इजाजत नहीं दी गई थी। फिलहाल काली देवी मंदिर के पास हुए इस बवाल के बाद हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस भिड़ने वाले दो ग्रुपों में एक पंजाब शिवसेना के चीफ हरीश सिंगला से बातचीत कर रही है।

खालिस्तानी गुटों के खिलाफ थी शिवसेना की रैली

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवसेना की रैली खालिस्तानी गुटों के खिलाफ थी। इसमें ‘खालिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लग रहे थे। इसी दौरान कुछ सिख और हिन्दू संगठनों में विवाद पैदा हो गया। माना जा रहा है कि झड़प उस समय शुरू हुई, जब कुछ खालिस्तान समर्थक सामने आ गए।

इस बवाल में कम से कम चार लोगों को चोट लगने की खबरें हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है और दोनों समूहों से बातचीत के माध्यम से अपने ‘विवाद या गलतफहमी’ को हल करने का अनुरोध किया गया है।

The incident of clashes in Patiala are deeply unfortunate. I spoke with the DGP, peace has been restored in the area. We are closely monitoring the situation and will not let anyone create disturbance in the State. Punjab’s peace and harmony is of utmost importance.

— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 29, 2022

इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पटियाला में झड़प की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘मैंने डीजीपी से बात की है, इलाके में शांति बहाल कर दी गई है। हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और किसी को भी राज्य में अशांति पैदा नहीं करने देंगे। पंजाब में शांति और सद्भाव बेहद महत्वपूर्ण है।’

You Might Also Like

‘विकसित भारत’ के लक्ष्य पर पीएम मोदी की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक : नागरिक कल्याण और समग्र शासन पर जोर
चीन का अंतिम लैब मॉड्यूल ‘मेंग्शन’ निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक बोले – पीएम मोदी के साथ मित्रवत संबंध, फिर भी भाजपा मुख्य प्रतिद्वंद्वी
गुजरात में 123 डैम हाई अलर्ट पर, IMD ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की दी चेतावनी
देवजीत सैकिया बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव नियुक्त, जय शाह का स्थान लेंगे
TAGGED:clash between two groupsPatialapunjabShivsena rallySTONE PELTINGswords were waved
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?