Homeहिन्दीराष्ट्रीयपेट्रोल-डीजल के दाम में 15 रुपए तक का हो सकता है इजाफा,...

पेट्रोल-डीजल के दाम में 15 रुपए तक का हो सकता है इजाफा, क्रूड ऑयल 13 साल के शिखर पर

नई दिल्ली, 8 मार्च। यूक्रेन व रूस में जारी युद्ध का असर पूरी दुनिया पर दिखने लगा है। वहीं पेट्रोल-डीजल के दाम में भी बढ़ोत्तरी की पूरी संभावना काफी प्रबल हो गई है। माना जा रहा है कि इसी हफ्ते पेट्रोल-डीजल के दाम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड आयल की कीमतों में उछाल के बावजूद तेल कंपनियां करीब चार महीने से तेल के दाम को स्थिर रखे हुई हैं।

माना जा रहा है देश के पांच राज्यों में चुनाव की वजह से तेल के दाम में इजाफा नहीं किया जा रहा था, लेकिन अब जब चुनाव संपन्न हो गए हैं तो तेल के दाम में बढ़ोतरी के आसार काफी बढ़ गए हैं। चार महीने तक तेल के दाम में बढ़ोतरी न करने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी कर रही है। अनुमान है कि पेट्रोल-डीजल के दाम में 15 रुपए तक बढ़ोतरी की जा सकती है।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमत 13 साल के उच्च स्तर 140 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड (WTI Crude) फ्यूचर्स, यूएस आयल बेंचमार्क बढ़कर 130.50 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जो जुलाई 2008 के बाद से सबसे उच्चतम स्तर पर है। उधर अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 139.13 डॉलर प्रति बैरल के शिखर पर पहुंच गया। जो जुलाई 2008 के बाद से सबसे उच्चतम स्तर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments