Homeहिन्दीबॉलीवुडजाह्नवी के बाद अब खुशी कपूर करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू, पिता बोनी...

जाह्नवी के बाद अब खुशी कपूर करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू, पिता बोनी कपूर ने किया कन्फर्म

मुंबई, 27 फरवरी। बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। बोनी – श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। वहीं अब जाह्नवी के बाद श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

इससे पहले, बोनी ने पुष्टि की थी कि जाह्नवी की तरह, खुशी भी एक्टिंग में अपना करिअर बनाने का इच्छा रखती है। अब, निर्माता ने खुलासा किया है कि खुशी इस गर्मी में एक फिल्म की शूटिंग करने जा रही हैं ।

बोनी कपूर ने बताया है खुशी कपूर अपनी फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू करने जा रही हैं। उन्होंने कहा, इससे ज्यादा मैं और कुछ नहीं कह सकता। आपको जल्द ही इस बारे में और जानकारियां मिलेंगी। गौरतलब है कि हाल ही में चर्चा हो रही थी कि खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा के साथ डेब्यू करेंगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म जोया अख्तर बना रही हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी डेब्यू कर सकती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments