hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ‘मेट्रो मैन’ श्रीधरन का सक्रिय राजनीति से संन्यास, भाजपा के टिकट पर लड़े थे विधानसभा चुनाव
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > ‘मेट्रो मैन’ श्रीधरन का सक्रिय राजनीति से संन्यास, भाजपा के टिकट पर लड़े थे विधानसभा चुनाव
राजनीतिहिन्दी

‘मेट्रो मैन’ श्रीधरन का सक्रिय राजनीति से संन्यास, भाजपा के टिकट पर लड़े थे विधानसभा चुनाव

Vinayak Barot
Last updated: December 16, 2021 4:35 pm
Vinayak Barot
Published: December 16, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 16 दिसंबर। ‘मेट्रो मैन’ के नाम से मशहूर टेक्नोक्रेट ई. श्रीधरन ने सक्रिय राजनीति से अलग होने का फैसला किया है। इसी वर्ष अप्रैल में केरल विधानसभा चुनाव में श्रीधरन पलक्कड़ सीट से भाजपा उम्मीदवार थे और उन्हें भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में भी पेश किया गया था। लेकिन भाजपा केरल में अपनी एकमात्र सीट भी हार गई थी।

समाज सेवा से जुड़ी गतिविधियों में अपना योगदान देंगे

89 वर्षीय श्रीधरन ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह अब सक्रिय राजनीति में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह राजनीति से बाहर रहकर समाज सेवा से जुड़ी गतिविधियों में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि वह एक नौकरशाह के रूप में ही राजनीति में आए थे। चूंकि वह अधिक उम्र में राजनीति में शामिल हुए थे, लिहाजा उनके लिए अब सक्रिय राजनीति में रहना आदर्श नहीं है।

श्रीधरन ने कहा, ‘मैं कभी राजनेता नहीं था। हालांकि राजनीति में सक्रिय नहीं होने का मतलब यह नहीं है कि मैं राजनीति को पीछे छोड़ रहा हूं। अब मैं 90 वर्ष का हूं। राजनीति में आगे बढ़ना खतरनाक है। मेरा अब राजनीति को लेकर कोई सपना नहीं है। मुझे अपनी धरती की सेवा के लिए राजनीति की जरूरत नहीं है। मैं पहले से ही तीन ट्रस्टों के माध्यम से ऐसा करता आ रहा हूं।’

इसी वर्ष फरवरी में भाजपा में शामिल हुए थे

गौरतलब है कि श्रीधरन इसी वर्ष फरवरी में भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने इसकी घोषणा की थी और बाद में उन्हें राज्य चुनावों में उम्मीदवार बनाया गया। वह हाल ही में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य भी थे।

पलक्कड़ सीट पर श्रीधरन ने कांग्रेस के मौजूदा विधायक शफी परम्बील को कांटे की टक्कर दी थी और मतगणना के आखिरी दौर तक आगे रहे थे। यही कारण है कि वर्ष 2016 में 17,400 वोटों से जीत दर्ज करने वाले परम्बील का इस बार जीत का अंतर सिर्फ 3,850 रह गया था।

You Might Also Like

पीएम मोदी ने अमेरिकी अखबार को दिया इंटरव्यू, चीन से लेकर भारत-अमेरिका संबंधों पर खुलकर की बात
मोदी सरकार का यूपी के लिए 18 हजार करोड़ की विशेष सहायता का एलान, 11 हजार करोड़ की राशि जारी
बैंक, वाहन व रियल्टी ने शेयर बाजार को दी मजबूती, सेंसेक्स 919 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार
खालिस्तानी समर्थक नेता अमृतपाल सिंह ने तूफान सिंह की रिहाई को लेकर पुलिस को दी सरेआम धमकी
इजराइल: प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री को किया बर्खास्त, हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे
TAGGED:BJPE. SreedharankeralaMetro ManPalakkadSreedharan left active politics
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?