hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: डब्ल्यूएचओ की चेतावनी : दुनिया में तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन, बढ़ सकती है मौतों की संख्या
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > डब्ल्यूएचओ की चेतावनी : दुनिया में तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन, बढ़ सकती है मौतों की संख्या
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

डब्ल्यूएचओ की चेतावनी : दुनिया में तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन, बढ़ सकती है मौतों की संख्या

Vinayak Barot
Last updated: December 15, 2021 1:27 pm
Vinayak Barot
Published: December 15, 2021
Share
SHARE

जिनेवा, 15 दिसंबर। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि दुनियाभर के देशों में यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है और इसकी वजह से अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या एवं मृत्यु दर में तेजी आएगी। वैश्विक संस्था ने साथ ही यह भी अपील की कि ओमिक्रॉन के संक्रमण पर रोक लगाने के लिए देशों को तेजी से कदम उठाना चाहिए।

अब तक 77 देशों में ओमिक्रॉन संक्रमण का फैलाव : डब्ल्यूएचओ महासचिव

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसिस ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि अब तक 77 देशों में ओमिक्रॉन संक्रमण का फैलाव हो चुका है। ज्‍यादातर देशों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पहचान नहीं हो पायी है, लेकिन यह पहले के वैरिएंट की तुलना में अधिक तेजी से फैल रहा है।

Omicron is spreading at a rate we have not seen with any previous variant. I need to be very clear: vaccines alone will not get any country out of this crisis.
It’s not vaccines instead of masks, distancing, ventilation or hand hygiene.
Do it all. Do it consistently. Do it well. pic.twitter.com/YAVfJXsviQ

— Tedros Adhanom Ghebreyesus (@DrTedros) December 14, 2021

घेब्रेयेसिस ने कहा, ‘ओमिक्रॉन संक्रमण के मामलों की संख्या पूरी दुनिया में बढ़ी है, ऐसे में हमें उम्मीद है कि अस्पताल में भर्ती होने के मामलों और यहां तक कि इस संक्रमण की वजह से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी।’

उन्होंने कहा, ‘अभी ओमिक्रॉन को पूरी तरह से समझने के लिए और जानकारियों की आवश्यकता है। हम देशों को अस्पताल में भर्ती किए जाने वाले मरीजों के डाटा को हमारे कोविड-19 क्लिनिकल डाटा प्लेटफॉर्म पर साझा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इससे हमें इसे समझने में मदद मिलेगी।’

कोरोना वायरस संक्रमण का प्रमुख केंद्र बना यूरोप

इस बीच, यूरोप विश्‍व में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रमुख केंद्र बन गया है। पिछले सात दिनों में विश्‍व के कुल कोविड संक्रमण में से 62 प्रतिशत संक्रमण यूरोप के देशों में हुआ है जबकि विश्‍व के सबसे अधिक संक्रमण वाले पांच देश यूरोप के ही हैं। फ्रांस में मंगलवार को 63,405 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया, जो अप्रैल के बाद सबसे अधिक दैनिक संक्रमण की दर है।

You Might Also Like

यूपी सरकार ने 2024-25 के लिए विधानसभा में पेश किया 7,36,437 करोड़ रुपये का बजट
भारत ने कोविड महामारी के खिलाफ ‘सबसे प्रभावशाली’ अभियान चलाया : राष्ट्रपति कोविंद
सरकार जल्द खुदरा व्यापार नीति की करेगी घोषणा, जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के लिए लाएगी बीमा योजना
उज्जैन में रणबीर और आलिया का हिंदूवादी संगठन ने किया विरोध, नहीं कर सके भगवान महाकाल का दर्शन
RBI : छह अक्टूबर को होगी नई मौद्रिक नीति की घोषणा, दरों में बदलाव के संकेत नहीं
TAGGED:Covid-19Omicron threatTedros Adhanom GhebreyesuswhoWHO Director General
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

August 11, 2026

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

अमित शाह के समर्थन में NDA सांसदों का मार्च, राहुल गांधी से पूछा- झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई का जवाब कौन देगा?

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?