hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: 70 डॉलर से नीचे उतरा कच्चा तेल, दिल्ली में पेट्रोल हुआ 8.56 रुपये सस्ता
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > 70 डॉलर से नीचे उतरा कच्चा तेल, दिल्ली में पेट्रोल हुआ 8.56 रुपये सस्ता
राष्ट्रीयहिन्दी

70 डॉलर से नीचे उतरा कच्चा तेल, दिल्ली में पेट्रोल हुआ 8.56 रुपये सस्ता

Vinayak Barot
Last updated: December 2, 2021 12:26 pm
Vinayak Barot
Published: December 2, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर। वैश्विक स्तर पर कोरोना के नये वेरिएंट ओमीक्रान के तेजी से फैलने के दबाव में मांग घटने की आशंका से कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल में भारी गिरावट के बाद आज सिंगापुर में मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरूआत हुयी है लेकिन घरेलू स्तर पर बुधवार को लगातार 28 वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव बना रहा। हालांकि दिल्ली सरकार द्वारा वैट में कमी किये जाने के कारण दिल्ली में पेट्रोल 8.56 रुपये प्रति लीटर कम होकर 95.41 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने पर भारत और अमेरिका सहित अधिकांश प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं द्वारा रणनीतिक तेल भंडार से तेल जारी करने की घोषणा की थी जिससे तेल की कीमतों पर दबाव बना था और ओमीक्रान के कारण इस पर और अधिक दबाव बन गया है। अमेरिकी बाजार में कल कारोबार के दौरान कच्चा तेल 70 डॉलर से नीचे उतर गया और आज सिंगापुर में कारोबार की शुरूआत मामूली तेजी के साथ हुयी। लंदन ब्रेंट क्रूड 0.68 फीसदी की उछाल लेकर 69.34 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 66.11 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपये तथा 10 रुपये प्रति लीटर की कमी करने से देश में इसकी कीमतों में कमी आयी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इन दोनों उत्पादों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी की थी। कल दिल्ली सरकार ने भी पेट्रोल पंप मालिकों के बढ़ते दबाव में पेट्रोल पर वैट में 30 फीसदी की कटौती करने की घोषणा की जिससे आज दिल्ली में पेट्रोल 8.56 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया।

डीजल पर वैट में कोई कमी नहीं की गयी जिसके कारण यह पिछले दिवस के स्तर पर ही है। दिल्ली एनसीआर में उत्तर प्रदेश और हरियाणा द्वारा वैट कम किये जाने से पेट्रोल और डीजल दिल्ली से सस्ता हो गया था जिसके कारण राजधानी में इसकी बिक्री पर काफी असर पर रहा था। इसके कारण डीलरों ने सरकार पर वैट कम करने का दबाव बनाया था।

घरेलू बाजार में 28 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजधानी दिल्ली में वैट कम किये जाने के कारण इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर पर आ गया जबकि डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिके रहे। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

You Might Also Like

दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को पेश होगी दूसरी CAG रिपोर्ट, स्वास्थ्य विभाग की अनियमितताओं का होगा जिक्र?
उत्तराखंड ने रचा इतिहास : विधानसभा में ध्वनिमत से पास हुआ समान नागरिक संहिता बिल
बिहार उपचुनाव : सीएम नीतीश का कटाक्ष – ‘लालू जी और कुछ तो नहीं कर सकते, मुझे गोली जरूर मरवा सकते हैं’
अमानतुल्लाह की गिरफ्तारी पर बोली AAP- तानाशाह के जुल्म के आगे नहीं झुकेंगे क्रांतिकारी
पाकिस्तान को मोहम्मद शमी ने बताया चुगलखोर, कहा- मुझे गर्व है कि मैं इंडियन मुस्लिम हूं…
TAGGED:crude oildelhifell belowpetrol
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?