नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने बर्मिंघम में रचाई शादी, शेयर कीं निकाह की तस्वीरें

नई दिल्ली, 10 नवंबर। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने शादी रचा ली है। लड़कियों की शिक्षा की पक्षधर मलाला यूसुफजई और उनके सहयोगी असर का निकाह समारोह ब्रिटेन के बर्मिंघम स्थित आवास पर हुआ। दोनों ने सोशल मीडिया पर मंगलवार को निकाह की कुछ तस्वीरें शेयर कीं।

24 वर्षीया मलाला ने ट्विटर पर अपने आधिकारिक हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा, ‘आज मेरे जीवन का अनमोल दिन है। असर और मैं जीवनभर के लिए शादी के बंधन में बंध गए हैं। हमने बर्मिघम में अपने परिवारजनों के साथ एक छोटा निकाह समारोह आयोजित किया। हमें दुआएं दें। हम एक साथ इस सफर को बिताने के लिए उत्साहित हैं।’

लड़कियों की शिक्षा और अधिकारों की लड़ाई लड़ने वालीं मलाला यूसुफजई का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। उन पर तालिबानी आतंकियों ने 2012 में हमला किया, जब उनकी उम्र महज 14 वर्ष थी। पाकिस्तान में भी आतंकियों के निशाने पर रहीं मलाला पर यह घातक हमला स्कूल से घर लौटते वक्त हुआ था, लेकिन उनका हौसला कम नहीं हुआ। ब्रिटेन में लंबे इलाज के बाद वह स्वस्थ हुईं और एक बार फिर अपने अभियान में जुट गईं।

RELATED ARTICLES

Most Popular