यूपी : अबकी बार साढ़े सात लाख दीयों से रोशन होगी श्री राम की नगरी अयोध्या

अयोध्या, 30 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार अपने मौजूदा कार्यकाल में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में पांचवा दीपोत्सव साढ़े सात लाख दीप जलाकर मनायेगी जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा पांचवे दीपोत्सव के लिये अयोध्या को खूबसूरत बनाया जा रहा है। इस बार एक से छह नवम्बर तक दीपोत्सव का आयोजन किया जायेगा।

राम की पैड़ी भक्तों के लिये आकर्षण का केन्द्र होगी। 7.50 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। वनवास के बाद भगवान श्रीराम की अयोध्या लौटने की खुशी में त्रेता जैसी दीवाली मनाने की परम्परा योगी सरकार ने 2017 से शुरू की थी तबसे हर साल यह उत्सव भव्यता से मनाया जा रहा है। इस बार दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम तीन नवम्बर को होगा।

(PHOTO-FILE)

RELATED ARTICLES

Most Popular