hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: डब्ल्यूएचओ का अंतिम प्रयास : कोविड-19 की उत्‍पत्ति का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक सलाहकार समूह गठित
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > डब्ल्यूएचओ का अंतिम प्रयास : कोविड-19 की उत्‍पत्ति का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक सलाहकार समूह गठित
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

डब्ल्यूएचओ का अंतिम प्रयास : कोविड-19 की उत्‍पत्ति का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक सलाहकार समूह गठित

Vinayak Barot
Last updated: October 14, 2021 1:42 pm
Vinayak Barot
Published: October 14, 2021
Share
SHARE

जिनेवा (स्विट्जरलैंड), 14 अक्टूबर। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पिछले लगभग दो वर्षों से पूरी दुनिया में तबाही मचाने वाली कोविड-19 महामारी की उत्पत्ति और भावी संक्रमणों का पता लगाने के लिए एक बार फिर और शायद अंतिम कोशिश करते हुए एक वैज्ञानिक सलाहकार समूह गठित करने की घोषणा की है। नोवल पैथोजेन से जुड़े संगठन के वैज्ञानिक सलाहकार समूह (एसएजीओ) में अमेरिका व चीन सहित दो दर्जन देशों के 26 वैज्ञानिक शामिल होंगे।

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी की उत्पत्ति को लेकर अब भी विवाद बना हुआ है। अमेरिका सहित दुनियाभर के दिग्गज विशेषज्ञ इसके लिए चीन को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं और उनका दावा रहा है कि यह जानलेवा संक्रमण चीन की वुहान लैब से निकला। इसके विपरीत चीन यह मानने को तैयार नहीं है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी पहल करते हुए अपने वैज्ञानिकों के जरिए यह जानने का प्रयास किया कि कोरोना की उत्पत्ति कहां हुई। हालांकि उसे सफलता नहीं मिली और इस मामले में उसकी किरकिरी भी हुई।

अमेरिका और चीन सहित दुनियाभर के 26 वैज्ञानिक एसएजीओ में शामिल होंगे

डब्ल्यूएचओ के अनुसार दुनियाभर के 26 वैज्ञानिकों का ग्रुप यह पता लगाएगा कि किस प्रकार नोवेल कोरोना वायरस ने मनुष्य को संक्रमित किया। समूह भविष्य में हो सकने वाली महामारियों से निबटने की प्रणाली तैयार करने पर भी सुझाव देगा। यह समूह चीन में कोरोना की उत्पत्ति की जांच कर संगठन को रिपोर्ट सौंपेगा।

डबल्यूएचओ के कोविड-19 पर तकनीकी समूह की प्रमुख मारिया वैन किरखोव ने आशा व्यक्त की कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अंतरराष्ट्रीय मिशन चीन जाएंगे और अपने कार्य में उसका सहयोग प्राप्त करेंगे।

डब्ल्यूएचओ महानिदेशक बोले – महामारी के नए वायरस का उभरना प्राकृतिक तथ्य

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने कहा कि महामारी फैलाने वाले नए वायरस का उभरना प्राकृतिक तथ्य है और सार्स-कोव-2 इस कड़ी का सबसे नया वायरस है, लेकिन यह अंतिम नहीं है। उन्होंने बताया कि दुनियाभर से मिले 700 आवेदनों में से 26 विशेषज्ञों को उनके विश्वस्तरीय अनुभवों को ध्यान में रखते हुए चुना गया है। ये एनिमल हेल्थ, क्लिनिकल मेडिसिन, वायरोलॉजी और जीनोमिक्स से जुड़े हैं।

इस वर्ष मार्च में भी डब्ल्यूएचओ की टीम जांच के लिए वुहान में 4 हफ्ते तक रुकी थी

ज्ञातव्य है कि डब्ल्यूएचओ की एक टीम ने इस वर्ष मार्च में भी चीन के वुहान शहर में चार हफ्तों तक रुक कर जांच की थी, लेकिन किसी पुख्ता नतीजे तक नहीं पहुंच पाई थी। इस बार डब्ल्यूएचओ ने चीन से शुरुआती मामलों से जुड़े आंकड़े उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही यह भी कहा है कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति के बारे में पता करने की ये आखिरी कोशिश हो सकती है।

You Might Also Like

बांग्लादेश में सियासी संकट खत्म : इस्तीफे की धमकी दे रहे मो. युनूस अब पद पर बने रहने के लिए सहमत
पेरिस ओलम्पिक बैडमिंटन : सात्विक व चिराग ग्रुप में शीर्षस्थ रहते हुए पहली बार क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
श्रीकृष्ण जन्‍मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में मुस्लिम पक्ष को झटका, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
Energy: Reliance, bp announce first gas from Asia’s deepest project
PAK vs SA: पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 36 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
TAGGED:Covid-19SAGOScientific Advisory Groupwho
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रrevoinewsमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

August 7, 2026

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?