बॉलीवुड : नुसरत भरूचा ने शुरू की ‘जन हित में जारी’ की शूटिंग

मुंबई, 24 सितम्बर। बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘जनहित में जारी’ की शूटिंग शुरू कर दी है। नुसतर भरूचा जल्द ही हॉरर ड्रामा फिल्म ‘छोरी’ में नजर आयेगी। नुसरत भरूचा ने अगली फिल्म ‘जन हित में जारी’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

फिल्म में उनके अलावा अनुद ढाका, अन्नू कपूर, पारितोष त्रिपाठी नजर आएंगे। फिल्म प्रोड्यूसर विनोद भानुशाली ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म की शुरुआत का ऐलान कर दिया है। शूटिंग मध्य प्रदेश के चंदेरी में चल रही है। नुसरत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “एक वुमनिया सब पे भारी, ये सूचना है जनहित में जारी।”

RELATED ARTICLES

Most Popular