hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत में कोरोना संकट : टीकाकरण का आंकड़ा 47 करोड़ के पार, 24 घंटे में 60 लाख लोगों ने ली वैक्सीन की खुराक
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > भारत में कोरोना संकट : टीकाकरण का आंकड़ा 47 करोड़ के पार, 24 घंटे में 60 लाख लोगों ने ली वैक्सीन की खुराक
राष्ट्रीयहिन्दी

भारत में कोरोना संकट : टीकाकरण का आंकड़ा 47 करोड़ के पार, 24 घंटे में 60 लाख लोगों ने ली वैक्सीन की खुराक

sanket
Last updated: August 1, 2021 2:43 pm
sanket
Published: August 1, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 1 अगस्त। देश में व्याप्त कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच केंद्र व राज्य सरकारों ने इस महामारी से बचाव के क्रम में युद्धस्तर पर अभियान छेड़ रखा है और 196 दिनों से चल रहे कोरोनारोधी टीकाकरण के तहत वैक्सीन लगवा चुके लोगों की संख्या अब 47 करोड़ के पार जा पहुंची है। इनमें शनिवार, 31 जुलाई को 60.15 लाख से ज्यादा लोगों को टीके की पहली या दूसरी खुराक दी गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार शनिवार तक 18-44 वर्ष आयु वर्ग में 15.61 करोड़, 45-59 वर्ष आयु वर्ग में 10.63 करोड़, 60 वर्ष से अधिक वर्ग में 7.60 करोड़ लोगों के अलावा 1.03 करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों और 1.79 करोड़ फ्रंटलाइन कर्मचारियों को पहली डोज दी चुकी है।

इसी प्रकार 18-44 वर्ष आयु वर्ग में 86.68 लाख, 45-59 वर्ष आयु वर्ग में 3.91 करोड़, 60 वर्ष से अधिक वर्ग में 3.65 करोड़ लोगों के अलावा 78.48 लाख स्वास्थ्यकर्मियों और 1.13 करोड़ फ्रंटलाइन कर्मियों को दूसरी डोज दी चुकी है।

लगातार पांचवें दिन 40 हजार से ज्यादा नए संक्रमित, इनमें 50 फीसदी केरल के केस

हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना संक्रमण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि केरल व पूर्वोत्तर सहित 10-12 राज्यों में नए केस लगातार बढ़ रहे हैं। इस क्रम में लगातार पांचवें दिन शनिवार को भी देशभर में 40 हजार से ज्यादा कुल 41,831 नए केस पाए गए। इनमें लगभग 50 फीसदी यानी 20,624 मामले अकेले केरल से जुड़े, जहां एक्टिव केस में 3,679 की दैनिक वृद्धि के साथ कुल इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़कर 1,65,011 तक जा पहुंची है। देश में बीते 24 घंटे के दौरान 39,258 लोग स्वस्थ घोषित किए गए तो 541 लोगों की मौत भी हुई।

देश में इलाजरत मरीजों की संख्या 4.10 लाख से पार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 3.16 करोड़ से ज्यादा लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 97.36 फीसदी की दर से 3.08 करोड़ से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि इस दौरान 1.34 फीसदी की दर से 4.24 लाख से ज्यादा जानें भी जा चुकी हैं। एक्टिव केस में 2,032 की दैनिक बढ़ोतरी के साथ 1.30 फीसदी की दर से शनिवार तक इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़कर 4.10 लाख से ज्यादा हो चुकी थी।

लगातार 55 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 5% से कम
इस बीच बीते 24 घंटे के दौरान 17.89 लाख से ज्यादा लोगों के सैम्पल की जांच की गई। इसके साथ ही देश में 31 जुलाई तक 17.80 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच की जा चुकी है। हालंकि पिछले लगातार 55 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से कम बनी हुई है। शनिवार को यह 2.34 प्रतिशत दर्ज की गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोविड आंकड़ों पर एक नजर –

24 घंटे के दौरान नए संक्रमित : 41,831

24 घंटे के दौरान स्वस्थ मरीज : 39,258

24 घंटे के दौरान कुल मौतें : 541

अब तक कुल संक्रमित : 3,16,55,824

अब तक कुल स्वस्थ : 3,08,20,521

रिकवरी दर : 97.36%

अब तक कुल मौतें : 4,24,351

मृत्यु दर : 1.34%

इलाजरत मरीज : 4,10,952 (दैनिक वृद्धि 2,032)

सक्रियता दर : 1.30%

24 घंटे के दौरान टीककरण : 60,15,842

196 दिनों में कुल टीकाकरण : 47,02,98,596

24 घंटे के दौरान सैम्पल की जांच : 17,89,472

अब तक कुल सैम्पल की जांच : 46,80,11,837

You Might Also Like

लखनऊ Pubg हत्याकांड : मां की लाश को ठीकाने लागने के लिये दोस्त को दिया था लालच, बोला- कोई मना करे मुझे पसंद नहीं
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता जल्द, मंगलवार की वार्ता के बाद वाणिज्य मंत्रालय ने जारी किया बयान
पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, जनजातीय दिवस का करेंगे उद्घाटन
जम्मू कश्मीर: कठुआ में किसान को खेत में दो मोर्टार मिले
Tamil Nadu Politics : पूर्व मंत्री बालाजी के भाई पर केस, TVK विधायक को 35 करोड़ रुपये का लालच देने का आरोप
TAGGED:corona casesCovid-19 cases in IndiaNational news
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

August 7, 2026

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?