इंफाल, 4 फरवरी। युमनाम खेमचंद सिंह ने भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने के एक दिन बाद बुधवार की शाम यहां पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने उन्हें सीएम पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मचा किपगेन और लोसी डिखो ने मणिपुर के नए उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इनमें लोसी डिखो नागा पीपल्स फ्रंट के विधायक हैं।
A new chapter begins for Manipur as Shri @YKhemchandSingh took oath as the Hon’ble Chief Minister today at Lok Bhavan, administered by the Hon’ble Governor of Manipur Shri Ajay Kumar Bhalla, in the presence of Hon'ble BJP National General Secretary Shri @tarunchughbjp ji , NE… pic.twitter.com/xykO3oWvJ2
— BJP Manipur (@BJP4Manipur) February 4, 2026
इसके पूर्व दिन में युमनाम खेमचंद सिंह के नेतृत्व में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नेताओं ने राज्यपाल से भेंटकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उसके बाद ही राज्यपाल ने राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाने का फैसला किया।
BJP Manipur Legislature Party Leader Hon'ble Shri @YKhemchandSingh today met the Hon’ble Governor of Manipur, Shri Ajay Kumar Bhalla, at Lok Bhavan and submitted the claim to form the BJP-led NDA Government in the state.
He was accompanied by Hon’ble BJP National General… pic.twitter.com/83yXYUb3rq
— BJP Manipur (@BJP4Manipur) February 4, 2026
उल्लेखनीय है कि मणिपुर में पिछले वर्ष तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के लंबे समय तक चले जातीय हिंसा के बीच इस्तीफा देने के चार दिन बाद 13 फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू था। गैर-आदिवासी मैतेई और आदिवासी कुकी समुदायों के बीच लगातार जारी अशांति के बाद बीरेन सिंह ने गत वर्ष नौ फरवरी को इस्तीफा दे दिया था।
मणिपुर में नए युग की होगी शुरुआत : भाजपा
इस बीच नई सरकार के गठन के बाद मणिपुर भाजपा ने कहा, युमनाम खेमचंद सिंह के अनुभवी और दूरदर्शी नेतृत्व में, मणिपुर शांति, विकास और सुशासन के पथ पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है, जिससे राज्य के लिए स्थिरता और प्रगति के एक नए युग की शुरुआत होगी।’
जातीय हिंसा में मारे गए थे 260 से ज्यादा लोग
गौरतलब है कि मणिपुर में 3 मई, 2023 को मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग के विरोध में आयोजित ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के बाद जातीय हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें 260 से अधिक लोग मारे गए और लगभग 1,500 घायल हुए और 70,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए।
बीते कुछ महीनों में भाजपा ने कीं कई बैठकें
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पिछले कई महीनों के दौरान अपने मैतेई और कुकी विधायकों, सहयोगी एनपीएफ और एनपीपी और कुछ निर्दलीय विधायकों के साथ कई दौर की बैठकें कीं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या राजनीतिक हालात सरकार के गठन के लिए अनुकूल है या नहीं। इसी क्रम में मंगलवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक में युमनाम खेमचंद सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया था।

