Site icon hindi.revoi.in

योगी सरकार का फैसला : रामनवमी के अवसर पर दो दिनों तक रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Social Share

लखनऊ, 25 मार्च। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने रामनवमी के अवसर पर राज्य में दो दिनों की सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने का निर्णय लिया है। पहले सिर्फ 27 मार्च को ही रामनवमी की छुट्टी घोषित की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 26 मार्च को भी छुट्टी कर दी गई है।

मिल गई लगातार चार दिनों की छुट्टी

देखा जाए तो यह प्रदेशवासियों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि अब उन्हें लंबा वीकेंड मिल जाएगा। 26 मार्च, गुरुवार को अष्टमी व रामनवमी, दोनों पड़ रही है और 27 मार्च, शुक्रवार को रामनवमी की छुट्टी है। इसके बाद 28 मार्च (चौथा शनिवार) और 29 मार्च (रविवार) को भी छुट्टी रहेगी।

इसलिए लिया गया यह निर्णय

यह निर्णय इसलिए लिया गया है कि हर वर्ष रामनवमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचते हैं। अयोध्या और अयोध्या राम मंदिर सहित क्षेत्र के प्रमुख शक्तिपीठों और मंदिरों में भारी भीड़ होगी। उत्तर प्रदेश प्रशासन के अनुसार, रामनवमी पर लाखों श्रद्धालुओं के अयोध्या आने की संभावना है। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया। इस आदेश के तहत सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और बैंक 26 और 27 मार्च को बंद रहेंगे।

हाई कोर्ट ने 26 के बजाय 27 मार्च को घोषित की छुट्टी

हालांकि, अदालत ने पहले 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी घोषित की थी, लेकिन अब उच्च न्यायालय ने इस छुट्टी को 27 मार्च कर दिया है। 26 मार्च को अदालतों में सामान्य कामकाज जारी रहेगा।

Exit mobile version