Site icon Revoi.in

यमुनोत्री धाम : मंगल गीत सुन यात्री हुए भावविभोर

Social Share

लखनऊ, 3 मई। चारधाम की यात्रा मे बडी संख्या मे श्रद्धालु आ रहे है। उत्तरकाशी में देवभूमि ट्रस्ट का रिवर्स पलायन संवाद अभियान दल यमुनोत्री धाम पहुंचा। दल ने मंगल गीतों की प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर यात्री भावविभोर हुए। साथ ही खरसाली में स्थानीय उत्पादों को प्रसार तैयार कर रही महिलाओ को सम्मानित किया गया।

दल  पद्मश्री डॉ. माधुरी बडथ्वाल और आचार्य बिपिन जोशी के नेतृत्व में यमुनोत्री धाम पहुंचा, जहां सदस्यों ने यमुनाजी के दर्शन के साथ विशेष पूजा की। दल के सदस्यों ने यमुनोत्री मंदिर परिसर में प्रदेश के मंगल गीत और यमुनाजी पर आधारित गढवाली गीत गाए।

धाम के दर्शन के बाद दर खरसाली गांव पहुंचा, जहां पर ग्राम प्रधान यशपाल राणा और यमुनोत्री मंदिर समिति के पूर्व उपाध्यक्ष पवन उनियाल ने दल का स्वागत किया। इस दल में अग्रणी न्यूजपोर्टल रेवोई (रियल वॉयस ऑफ इंडिया) के संयुक्त प्रबंध निदेशक अमृतभाई आल भी शामिल हैं।