1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. लेह में फहराया गया खादी से निर्मित विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा
लेह में फहराया गया खादी से निर्मित विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा

लेह में फहराया गया खादी से निर्मित विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा

0
Social Share

लेह (लद्धाख), 3 अक्टूबर। भारतीय सेना ने गांधी जयंती के अवसर पर शनिवार को लद्दाख की राजधानी लेह में खादी से निर्मित दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया। इसका उद्घाटन लद्दाख के उप राज्यपाल आर.के.माथुर ने किया।

225 फुट लंबे व 150 फुट चौड़े तिरंगे का वजन 1000 किलोग्राम

इस समारोह के दौरान भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी उपस्थित रहे। वायु सेना के चॉपर्स ने तिरंगे को सलामी दी। हाथ से निर्मित 225 फुट लंबे और 150 फुट चौड़े इस तिरंगे का वजन एक हजार किलोग्राम है। खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने इस विशाल राष्ट्रीय ध्वज को तैयार किया है, जिसका प्रदर्शन थल सेना की 57वीं इंजीनियर रेजिमेंट ने किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय और सहकारिता मंत्रालय बी.एल. वर्मा ने भी इस बाबत एक ट्वीट किया और कहा कि यह लोगों में स्वदेशी खादी के उपयोग को प्रोत्साहित करने के साथ ही स्वदेश प्रेम की भावना को बढ़ाएगा।

मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में डल झील के सफाई महाअभियान की शुरुआत की

उधर जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांधी जयंती के अवसर पर श्रीनगर में विश्व प्रसिद्ध डल झील की सफाई के महाअभियान की शुरुआत की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि झीलें पारिस्थितिक तंत्र का अभिन्न अंग हैं और इनका संरक्षण सरकार और लोगों की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस 15 दिवसीय महाभियान में करीब एक हजार नौकाओं का उपयोग किया जाएगा और लगभग दो हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

उप राज्यपाल ने डल झील के स्वच्छता अभियान के लिए नौकाएं व मोटरबोट हरी झंडी दिखाकर रवाना की। उन्होंने खुद भी एक मोटरबोट में सवार हो झील के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और झील की सतह पर तैरते कचरे को हटाकर अन्य को भी स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विभिन्न स्कूलों के छात्रों और नागरिक समाज के विभिन्न सदस्यों और डल की सफाई के लिए जमा हुए स्वयंसेवकों को भी स्वच्छता की शपथ दिलाई।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code