Site icon Revoi.in

World Cancer Day 2023: विश्व कैंसर दिवस आज? जानिए इसका इतिहास, उद्देश्य और थीम

Social Share

नई दिल्ली, 4 जनवरी। हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है। इसे मामने का उद्देश्य है लोगों को इस बीमारी की पहचान, लक्षण और रोकथाम के बारे में जानकारी देना। एक रिपोर्ट के मुताबिक हर साल करीब 10 मिलियन लोगों की मौत कैसर के कारण होती है, लेकिन लाइफस्टाइल में बदलाव, नियमित जांच और इस बीमारी के शुरूआती लक्षण को पहचान कर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को मात दिया जा सकता है। तो आइए इस दिन के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।

कैंसर शब्द की उत्पत्ति का श्रेय यूनानी चिकित्सक हिप्पोक्रेट्स को दिया जाता है। उन्हें चिकित्सा का जनक” भी माना जाता है। पहली बार 2008 में विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। इसकी स्थापना यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल द्वारा इस बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम, पहचान और उपचार को प्रोत्साहित करने के लिए की गई थी।

इस दिन का मुख्य उद्देश्य है, दुनिया भर में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके संकेतों को लोगों तक पहुंचाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं। इन कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर के प्रभाव को कम करने और सतर्क रहने के लिए प्रोत्साहित करना है।

2022, 2023 और 2024 के लिए विश्व कैंसर दिवस की थीम ‘क्लोज द केयर गैप’ तय की गई थी। विश्व कैंसर दिवस 2023 की थीम है, क्लोज द केयर गैप।