मुंबई, 23 फरवरी। वेस्टइंडीज ने सोमवार की रात यहां बल्ले व गेंद से समग्र प्रदर्शन का शानदार नजारा प्रस्तुत किया और ICC टी20 विश्व कप के सुपर 8 चरण में अपने अभियान की जबर्दस्त शुरुआत करते हुए जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंद कर रख दिया।
West Indies notch a mammoth win to get up and running in the #T20WorldCup Super 8s 💪
📝: https://t.co/rgageacTgR pic.twitter.com/x2C8SB0Vwr
— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 23, 2026
हेटमायर व पावेल के तूफानी पचासे, विंडीज के नाम इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर
वानखेड़े स्टेडियम में सुपर 8 के ग्रुप एक मैच में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य कैरेबियाई टीम ने शिमरॉन हेटमायर (85 गेंद, 34 गेंद, सात छक्के, सात चौके) व रोवमन पावेल (59 रन,35 गेंद, चार छक्के, चार चौके) के तूफानी अर्धशतकों से छह विकेट पर 254 रन बनाते हुए टी20 विश्व कप के इतिहास में दूसरा सर्वोच्च स्कोर अपने नाम कर लिया।
A fierce batting display from the West Indies for the #T20WorldCup record books 📚
Watch the highlights from their win over Zimbabwe 🎥 https://t.co/DVDZ1Gohqk pic.twitter.com/NlMWKszUU8
— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 23, 2026
गुडाकेश मोती व अकील हुसैन के सामने जिम्बाब्वे 147 रनों पर सीमित
कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे टीम करिअर बेस्ट गेंदबाजी करने वाले वामहस्त स्पिनर गुडाकेश मोती (4-28) व अकील हुसैन (3-28) के फिरकी के जादू में फंस कर रह गई और 17.4 ओवरों में 147 रन पर सिमट गई। मैथ्यू फोर्ड ने भी 27 रन देकर दो विकेट चटकाए। जिम्बाब्वे की ओर से ब्रैड इवांस ने 21 गेंदों पर पांच छक्कों और दो चौकों से सर्वाधिक 43 रन बनाए। उनके अलावा डियोन मायर्स (28) और कप्तान सिकंदर रजा (27) ही 20 रनों का आंकड़ा पार कर सके।
Here's how the Super 8 standings look after the first round of fixtures 👀#T20WorldCup broadcast details 👉 https://t.co/Wf4VaE4pSJ pic.twitter.com/gSOQYuuAZ7
— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 23, 2026
हेटमायर व पावेल ने 55 गेंदों पर ठोक दिए 122 रन
इसके पूर्व ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ हेटमायर ने दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए करिअर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली और पावेल के साथ तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 52 गेंदों पर 122 रन की साझेदारी से विंडीज को टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर प्रदान कर दिया। यह मौजूदा संस्करण का सबसे बड़ा स्कोर भी था। इससे पहले आयरलैंड ने ग्रुप स्टेज के दौरान 14 फरवरी को कोलंबो के एसएससी क्रिकेट ग्राउंड पर ओमान के खिलाफ 5-235 का स्कोर खड़ा किया था।
A sparkling knock of 85 in West Indies' big win over Zimbabwe earns Shimron Hetmyer the @aramco POTM 🎖️ pic.twitter.com/ts4YxtjnnD
— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 23, 2026
शेरफेन रदरफोर्ड ने भी 13 गेंदों पर दो छक्कों और तीन चौकों से नाबाद 31 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी ने क्रमश: 47 और 42 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। रजा ने तीन ओवर में 52 रन लुटाए।
Fireworks with the bat followed by a clinical bowling performance from the West Indies seals a commanding win 👌
Watch highlights from every match of the ICC Men’s T20 World Cup on https://t.co/5AuGFN3SRa 🎦https://t.co/DVDZ1Gohqk
— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 23, 2026
इवांस ने टी20 विश्व कप में सर्वाधिक 30 छक्कों का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा
वैसे जिम्बाब्वे की टीम भले ही हार गई, उसके बल्लेबाज ब्रैड इवांस ने एक रिकॉर्ड अवश्य अपने नाम कर लिया। दरअसल, इवांस ने होल्डर पर दो और जोसेफ पर तीन छक्कों के साथ किसी टी20 विश्व कप मैच में सबसे अधिक 30 छक्कों का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा।
मंगलवार का मैच : इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (सुपर 8, ग्रुप दो) पल्लेकेल (शाम सात बजे से)।

