Site icon hindi.revoi.in

टीवी की दुनिया के जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Social Share
FacebookXLinkedinInstagramTelegramWhatsapp

मुंबई, 2 सितम्बर। हिन्दी सिनेमा जगत यानी बॉलीवुड से बहुत ही दुखद खबर आई है, जहां टीवी की दुनिया के जाने-माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का सिर्फ 40 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक बाद आज उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर सामने आने के बाद पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। उनके फैंस और चाहने वाले अपना दुख जता रहे हैं। बहुत ही कम उम्र में दुनिया छोड़कर जा चुके सुशांत सिंह राजपूत के गम से अभी लोग उबर नहीं पाए थे कि आज सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने देश को गम में डुबो दिया है।

बता दें कि सिद्धार्थ शुल्का को टीवी सीरियल बालिका वधू से पॉपुलैरिटी मिली। उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो दिल से दिल तक सीरियल में भी नजर आए। बॉलीवुड में डेब्यू उन्होंने Humpty Sharma Ki Dulhania फिल्म से किया। बिग बॉस 13 से उन्हें बहुत ज्यादा प्रसिद्धि मिली। उनकी जोड़ी को पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ काफी पंसद किया गया। दोनों हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में भी नज़र आए थे।

इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला फियर फैक्टर-खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 में नज़र आए थे। उन्होंने सावधान इंडिया और इंडियाज गॉट टैलेंट को होस्ट भी किया था। इसके अलावा 2008 में सिद्धार्थ शुक्ला ने सीरीयल बाबुल का अंगना छूट ना सीरीयल से किया था।

बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1980 को मुंबई के हिंदु ब्राहम्ण परिवार में हुआ था। अपने मॉडलिंग के दिनों में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। सिद्धार्थ शुक्ला पिछले दिन तक लगातार काम कर रहे थे। कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर उन्होंने एक छोटी सी बच्ची के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी जिसे खूब पसंद किया गया। अब तक फैंस ये मानने को तैयार नहीं है कि ये एक्टर हमारे बीच नहीं रहे।

Exit mobile version