Site icon Revoi.in

दिल्ली जल संकट : जल मंत्री आतिशी ने पीएम मोदी से किया हस्तक्षेप का आग्रह, अनशन की दी चेतावनी

Social Share

नई दिल्ली, 19 जून। अभूतपूर्व जल संकट झेल रही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की जल मंत्री आतिशी मार्लेना ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप का आग्रह किया है।

भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन, ‘आप’ सरकार की आलोचना

वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में व्याप्त जल संकट को लेकर बुधवार को शहर में विरोध-मार्च निकाला और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की आलोचना की।

भाजपा की दिल्ली ईकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एंड्रयूज गंज में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज भी मौजूद थीं। सचदेवा ने ‘आप’ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी मुफ्त पानी योजना एक ‘ढोंग’ साबित हुई है।

उन्होंने कहा, ”लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। महिलाएं पानी के टैंकरों के इंतजार में रातें गुजार रही हैं जबकि कई इलाकों में बच्चे पानी की कमी के कारण कई दिनों से नहा नहीं पा रहे हैं।” भाजपा के अन्य सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों ने विभिन्न नगरपालिका वार्डों में विरोध-मार्च निकाला।