Site icon Revoi.in

गुजरात : जूनागढ़ में ‘अवैध’ दरगाह को लेकर बवाल, पुलिसकर्मियों पर पथराव, एक की मौत, 174 हिरासत में

Social Share

जूनागढ़, 17 जून। गुजरात के जूनागढ़ जिले में एक दरगाह को गिराए जाने की नोटिस के बाद बवाल मच गया। दरगाह के अवैध अतिक्रमण को हटाने को लेकर विरोध कर रही भीड़ ने देर रात पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। इसके बाद इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया।

घटनास्थल से झड़पों का तस्वीर समाने आई है, जहां भीड़ द्वारा सरकारी कर्माचरियों और पुलिस की गाड़ियों को निशाना बनाया जा रहा है। इस पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। पुलिस के अनुसार उपद्रवियों द्वारा शुक्रवार को पुलिस बल पर पथराव किया गया। पुलिस ने इस वारदात में लिप्त करीब 174 लोगों को हिरासत में लिया है। इन लोगों से पूछताछ की जा  रही है।

पुलिस ने जवाबी काररवाई में आंसू गैस के गोले दागे

गौरतलब है कि पत्थरबाजों ने पुलिस की गाड़ी को अपना निशाना बनाया और पथराव के साथ इसमें आग लगा दी। इस हमले में पुलिस उपाधीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि दरगाह के पास 200 से 300 लोग इकट्ठा हुए हैं और अवैध निर्माण को हटाने आई नगर निगम की टीम और पुलिस पर पथराव कर रहे हैं। हिंसा कर रहे लोगों को काबू में करने और पथराव को रोकने के लिए पुलिस ने जवाबी काररवाई में आंसू गैस के गोले दागे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जूनागढ़ नगर निगम के अधिकारी मजेवाड़ी गेट के सामने दरगाह के बाहर विध्वंस की नोटिस लगाने पहुंचे थे। नागरिक निकाय की नोटिस में कहा गया है कि धार्मिक संरचना अवैध रूप से बनाई गई थी। अधिकारियों ने सबूत पेश करने के लिए पांच दिनों की समय सीमा दी कि दरगाह को कानूनी तरीके से बनाया गया था अन्यथा इसे ध्वस्त कर दिया जाएगा, यह कहते हुए कि प्रबंधन को इसका खर्च वहन करना होगा।