Site icon Revoi.in

UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, मथुरा में खड़ी कार को बस ने मारी टक्कर, 5 की जिंदा जलकर मौत

Social Share

मथुरा, 12 फरवरी। यूपी उत्तर के मथुरा में भीषण हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे की सूचना है। यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा में बस की डिवाइडर से टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद बस में आग लग गई। पीछे से आ रही कार भी अनियंत्रित होकर बस में घुस गई। इस घटना में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पांच लोगों के जिंदा जलकर मौत का मामला सामने आया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण हादसे का संज्ञान लिया है। अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के आदेश दिए गए हैं। सीएम योगी ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। घायलों के उपचार के तत्काल इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मथुरा के थाना महावन क्षेत्र माइल स्टोन 116 पर भीषण हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार आ रही बस पहले अनियंत्रित हो गई। बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस टक्कर के कारण बाद बस में सवार लोग बड़ी संख्या में घायल हुए थे। इसी बीच पीछे से तज रफ्तार आ रही कार भी अनियंत्रित हो गई।
कार ने टक्कर मारते हुए बस के भीतर घुस गई। इस हादसे के बाद वाहनों में आग लग गई। इस आग में पांच लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल अस्पताल में पहुंचाया गया है। वहीं, इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद सीनियर अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।