Site icon Revoi.in

यूपी: सपा विधायक अभय सिंह के पिता और पत्नी सरिता सिंह समेत अन्य दलों के कई नेता भाजपा में हुए शामिल

Social Share

लखनऊ, 22 अप्रैल। लोकसभा चुनाव से समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। विधायक अभय सिंह के पिता भगवान बख्श सिंह और उनकी पत्नी के सरिता सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इन्हें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इसके अलावा करुणाकर पांडे, पूर्व सांसद संतोष कुमार सिंह, चौधरी सरदार सिंह, पूर्व विधायक अशोक सिंह, पूर्व विधायक पहलवान सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी, बसपा के वरिष्ठ नेता कुंवर वकील चंद्र भी भाजपा में शामिल हो गए।

बता दें अभय सिंह ने यूपी राज्यसभा के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को दिया था वोट। अभय सिंह अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर विधायक चुने गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का एक पार्टी छोड़ दूसरी में जाने का सिलसिला जारी है। सबसे अधिक विपक्षी दल के नेता पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।

बता दें, सपा विधायक अभय सिंह ने इससे पहले राज्यसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन किया था। जिसके बाद से केंद्र की सरकार ने अभय को Y-श्रेणी की सुरक्षा दी थी। काफी समय से अभय के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन अभय सिंह भाजपा में शामिल नहीं हुए बल्कि उनकी पत्नी सरिता सिंह भाजपा में शामिल हो गईं।