Site icon Revoi.in

यूपी: राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा को सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी, बोले- परिवहन विभाग के सभी अफसरों और कर्मियों को बधाई

Social Share

लखनऊ, 4 मार्च। प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी शनिवार को प्रदेशवासियों को 76 राजधानी एक्सप्रेस बसों की सौगात दी है। सुबह 9:30 बजे सीएम योगी ने लखनऊ के 5 केडी आवास से राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित किया है।

इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, परिवहन विभाग के सभी अफसरों और कर्मियों को बधाई। यूपी के 25 करोड़ जनता को सेवा देते 50 वर्ष हो गए। आज स्वर्णिम लोगो भी परिवहन विभाग ने जारी किया है। उन्होंने कहा कि, यूपी नई शानदार यात्रा के लिए आगे कार्य कर रहा है।

योगी सरकार ने दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन कुंभ आयोजित कर 24 करोड़ श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा कराई थी। इस सदी की सबसे बड़ी महामारी में परिवहन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कोरोनकाल में सीमावर्ती प्रदेशों में भीड़ लग गई थी। यूपी के लोगों को उनके गंतव्य तक परिवहन विभाग ने पहुचाया।

सीएम योगी ने 1 करोड़ नागरिकों को घरों तक पहुचाने में परिवहन विभाग ने किया। संकट के समय जज्बे के साथ काम किया। कोटा से बच्चों को सुरक्षित घर पहुचाया। संकट के समय हम अपने नागरिकों के साथ हैं। यह सभी बसें परिवहन निगम के वर्कशॉप में ही बन रही।1000 बसों के लिए 400 करोड़ दिए गए। बस अड्डों को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने के लिए 100 करोड़ दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा बता कर नहीं आती हमे तैयार रहना होता है। 75 जनपदों को लिए एक एक राजधानी सेवा हैं।

इस कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी मौजूद रहें। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, आज प्रदेश के लिए खुशी का दिन है। आज प्रत्येक जिले से राजधानी को जोड़ने के लिए बस सेवा शुरू हो रही। 1000 बसे अनुपरक बजट में मिली थी, 1000 और बसों के लिए बजट में व्यवस्था की गई। परिवहन निगम के अफसरों ने निगम को फायदे में पहुचाया।