Site icon hindi.revoi.in

Tulsi Vivah 2025: कब करना चाहिए तुलसी विवाह, जानिए इस दिन का आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व

Social Share

लखनऊ, 1 नवंबर। हिंदू पंचांग के अनुसार तुलसी विवाह का पर्व हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी से पूर्णिमा तिथि के बीच मनाया जाता है। सबसे शुभ समय देवउठनी एकादशी या द्वादशी तिथि को माना गया है, क्योंकि इसी दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं और सृष्टि में पुनः मंगल कार्यों का आरंभ होता है। इस दिन से विवाह, गृहप्रवेश और अन्य शुभ कार्य प्रारंभ करना अत्यंत मंगलकारी होता है। वर्ष 2025 में तुलसी विवाह 2 नवम्बर, रविवार को मनाया जाएगा, जो भक्तों के लिए भगवान विष्णु और माता तुलसी की कृपा प्राप्ति का पावन अवसर होगा।

तुलसी विवाह का महत्व

हिंदू धर्म में यह विवाह कन्यादान के समान पुण्यदायक माना गया है। ऐसा विश्वास है कि जो व्यक्ति तुलसी विवाह (Tulsi Vivah 2025) करवाता है, उसके घर में सौभाग्य, शांति और धन-समृद्धि का वास होता है। जिन लोगों के वैवाहिक जीवन में बाधाएँ या देरी होती है, उन्हें तुलसी विवाह में भाग लेना अत्यंत शुभ माना गया है। यह अनुष्ठान जीवन में वैवाहिक सुख, संतान प्राप्ति और आध्यात्मिक उन्नति की दिशा में सकारात्मक परिणाम देता है।

तुलसी विवाह को भगवान विष्णु और माता तुलसी के दैविक मिलन का प्रतीक है। पौराणिक कथा के अनुसार, माता तुलसी पहले वृंदा नाम की तपस्विनी थीं। भगवान विष्णु ने उनके सत्य व्रत की रक्षा करने के लिए स्वयं शालिग्राम रूप धारण किया। तभी से तुलसी और शालिग्राम का विवाह किया जाने लगा। इस दिन को धार्मिक और पारिवारिक समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

तुलसी विवाह की विधि
Exit mobile version