Site icon hindi.revoi.in

ईरान से समझौते को लेकर अब ट्रंप का नया दावा- आज पाकिस्तान में डील साइन होगी

Social Share

वॉशिंगटन, 20 अप्रैल। शांति समझौते के लिए होने वाली दूसरे दौर की बातचीत को लेकर ईरान की हीलाहवाली से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब नया दावा किया है।  इस क्रम में उन्होंने मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान के साथ डील आज पाकिस्तान में साइन होगी। उन्होंने दावा किया कि समझौता आज ही हो सकता है।

इससे पहले मीडिया को दिए गए एक और इंटरव्यू में ट्रंप ने बताया था कि उप राष्ट्रपति जेडी वेंस समेत अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए इस्लामाबाद रवाना हो गया है और सोमवार की रात तक वहां पहुंच जाएगा।

गौरतलब है कि अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में एक डेलिगेशन दूसरे दौर की बातचीत के लिए पहले ही पाकिस्तान पहुंच रहा है। वहीं बातचीत से पहले, तेहरान (ईरान) का कहना है कि उसका अमेरिका के साथ इस नई बातचीत में शामिल होने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है।

वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि वह इस युद्ध को खत्म करना चाहते हैं, जिसने पूरे क्षेत्र को प्रभावित किया है और दुनियाभर के बाजारों में उथल-पुथल मचा दी है। इसी शांति की तलाश में उन्होंने पाकिस्तान में अपने वार्ताकार भेजे हैं।

हालांकि ट्रंप ने अपनी पुरानी धमकी को फिर से दोहराया है। उन्होंने कहा है कि यदि ईरान इस समझौते के लिए राजी नहीं होता है, तो वह ईरान के ऊर्जा केंद्रों (Energy Infrastructure) पर हमला कर देंगे।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच गत 28 फरवरी को जंग शुरू हुई थी। वहीं जंग शुरू होने के 48 घंटे के अंदर अमेरिका ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई को मार गिराया था, जिसके बाद ईरान ने भी तगड़ा पलटवार किया था। वहीं करीब 45 दिनों बाद इस जंग में सीजफायर हुआ था। दोनों देशों के बीच दो हफ्ते के सीजफायर की अवधि 22 अप्रैल को खत्म हो रही है।

Exit mobile version