Site icon Revoi.in

पंजाब में ‘आप’ जबरदस्त जीत की ओर, केजरीवाल ने पंजाब के लोगों को दी बधाई

Social Share

नई दिल्ली,10 मार्च। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में जबरदस्त जीत की ओर बढ़ रही पार्टी के लिए प्रदेश के लोगों को बधाई दी है। केजरीवाल ने पंजाब में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा भगवंत मान के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा, “इस इंकलाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत बहुत बधाई।”

पंजाब विधानसभा के ताजा रुझानों के अनुसार राज्य की कुल 117 सीटों में से 90 पर आप आगे चल रही है जबकि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी 18 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी दो, शिरोमणि अकाली दल को छह तथा निर्दलीय एक विधानसभा क्षेत्र में आगे हैं।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य विधानसभा में शानदार जनादेश प्राप्त करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को बधाई दी है। सिद्धू ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा कि जनता की इच्छा ईश्वर की इच्छा है। उन्हें जनता का जनादेश नम्रतापूर्वक स्वीकार है। उन्होंने कहा, “ जनता की आवाज ईश्वर की आवाज है। पंजाब का जनादेश नम्रतापूर्वक स्वीकार। आप को बधाई।”