Site icon hindi.revoi.in

मध्य प्रदेश : जबलपुर के बरगी बांध में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 29 लोग सवार थे, अब तक 4 शव बरामद

Social Share

जबलपुर, 30 अप्रैल। मध्य प्रदेश के जबलपुर में जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर प्रमुख पर्यटन स्थल नर्मदा नदी पर निर्मित बरगी बांध में गुरुवार की शाम आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा हो गया, जब पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक अनियंत्रित होकर डूब गया। पर्यटन विभाग द्वारा संचालित क्रूज में 29 लोग सवार थे।

18 पर्यटकों को बचाया गया

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और SDRF दल मौके पर पहुंच गए हैं। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। हादसे में अब तक तीन महिलाओं सहित चार पर्यटकों के मौत हो चुकी है। रेस्क्यू टीम को चारों के शव मिल चुके हैं। 18 लोगों को बचा लिया गया है।

तेज हवाओं में बिगड़ा संतुलन

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम लगभग छह बजे क्रूज पर्यटकों को लेकर लहरों के बीच जा रहा था, तभी अचानक तेज आंधी चली और क्रूज अनियंत्रित होकर नर्मदा नदी की लहरों में समा गया। क्रूज कैप्टन महेश पटेल भी लापता बताए जा रहे हैं। बचाव दल उनकी खोज में जुटा है।

अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कत आ रही

रेस्क्यू अभियान जारी है। लेकिन अंधेरा होने की वजह से बचाव दल को काफी दिक्कत आ रही है। टॉर्च जलाकर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। उधर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली से लौटे लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी डुमना एयर पोर्ट से सीधे बरगी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।

Exit mobile version