Site icon hindi.revoi.in

TMC का ट्विटर अकाउंट हैक, हैकर्स ने प्रोफाइल फोटो और नाम बदला, डेरेक ओ ब्रायन ने कहा- जल्द होगी कार्रवाई

Social Share
FacebookXLinkedinInstagramTelegramWhatsapp

कोलकाता, 28 फरवरी। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने मंगलवार को दावा किया कि उसके आधिकारिक ट्विटर खाते को हैक किया गया है। तृणमूल के राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि पार्टी इस समस्या का निदान करने के लिए सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर के साथ संपर्क में है। ब्रायन ने कहा, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर खाते से छेड़छाड़ की गई है। हम ट्विटर के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं, जो इस समस्या को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने हमें त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट का नाम बदलकर ‘युग लैब्स’ कर दिया गया है। हालांकि ट्विटर हैंडल को हैक किए जाने के बाद अभी तक कोई भी ट्वीट नहीं किया गया है। दरअसल, युग लैब्स यूएस में स्थित एक ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो एनएफटी और डिजिटल कलेक्टिबल्स डवलप करती है। इसके साथ ही ये कंपनी क्रिप्टोक्यूरेंसी और डिजिटल मीडिया में भी माहिर है।

इसके पहले भी हैक हुए हैं अन्य पार्टियों के ट्विटर हैंडल
इससे पहले भी कई पार्टियों के ट्विटर हैंडलों को हैक किया जा चुका है। बीते साल 10 दिसंबर को वाईएसआर कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। इस अकाउंट पर क्रिप्टो करेंसी के पक्ष में ट्वीट किए गए थे। पार्टी के ट्विटर बायो को भी बदल दिया गया था। अक्टूबर में तेलुगू देशम पार्टी का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी हैक कर लिया गया था। अप्रैल 2022 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था।

Exit mobile version