Site icon hindi.revoi.in

बंगाल चुनाव के लिए TMC का घोषणापत्र जारी : ‘पक्का घर, महिलाओं व युवाओं को आर्थिक मदद सहित कई अहम घोषणाएं’

Social Share

कोलकाता, 20 मार्च। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को अगले माह प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) का घोषणापत्र जारी कर दिया। इसमें महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को आर्थिक मदद, सभी के लिए पक्का घर, हर घर जाकर स्वास्थ्य सेवा, किसानों को मदद, साफ पीने का पानी, स्कूली शिक्षा में सुधार और सात नए जिलों का गठन सहित कई अहम घोषणाएं शामिल हैं।

यह एजेंडा अगले 5 वर्षों तक एक रोडमैप का काम करेगा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस अवसर पर कहा कि यह एजेंडा अगले पांच वर्षों तक उनकी सरकार के लिए एक रोडमैप का काम करेगा। उन्होंने कहा, ‘मैं बंगाल के लोगों से अपील करती हूं कि बंगाल को बचाने के लिए एकजुट होकर BJP के खिलाफ लड़ें। अगर केंद्रीय एजेंसियां ​​आपको डराने की कोशिश कर रही हैं तो डरें नहीं। यदि वे आपको पैसे देने की कोशिश कर रहे हैं, तो न लें। वे बॉर्डर इलाकों से पैसा और हथियार, माफिया लाते हैं, यहां अशांति और दंगे कराने की कोशिश कर रहे हैं। मैं बांटने वाली राजनीति नहीं कर रही हूं। हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई.. सब एक जैसे हैं।’

सीएम ममता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “लक्ष्मी भंडार’ स्कीम के तहत, जनरल कैटेगरी की महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये और SC/ST को हर महीने 1,700 रुपये मिलेंगे। जो युवा बेरोजगार हैं उन्हें हर महीने 1,500 रुपये पॉकेट मनी के तौर पर मिलेंगे। बंगाल इंडस्ट्री के लिए एक डेस्टिनेशन है। हम MSME में नंबर वन हैं। MSME के ​​तहत 1.5 करोड़ कर्मचारी काम करते हैं। बंगाल में लेदर इंडस्ट्री सबसे बड़ी है।’

 

घोषणापत्र की अहम बातें

Exit mobile version