Site icon Revoi.in

फ्रांस में भी बैन हुआ TikTok, भारत-अमेरिका सहित कई देश पहले ही लगा चुके हैं प्रतिबंध

Social Share

पेरिस, 25 मार्च। चाइनीज मोबाइल एप TikTok पर प्रतिबंध का दायरा लगता जा रहा है। इस क्रम में भारत, अमेरिका और ब्रिटेन के अब फ्रांस ने भी टिकटॉक को प्रतिबंधित करने का फैसला किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपनीयता और साइबर सुरक्षा से संबंधित जोखिमों में बढ़ोतरी से निबटने के लिए फ्रांस की सरकार ने यह फैसला लिया है। कहा गया है कि सरकारी उपकरणों के तौर पर चाइनीज वीडियो शेयर करने वाले मोबाइल एप्लिकेशन टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस शुक्रवार को टिकटॉक के इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने वाला एक नया देश बन गया है। यहां के कर्मचारी अब TikTok डाउनलोड नहीं कर पाएंगे और न ही इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। चाइनीज मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगने के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों को उनके काम के फोन पर इस मनोरंजक एप्लिकेशन को डाउनलोड करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

गौरतलब है कि भारत, नीदरलैंड्स, ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा व न्यूजीलैंड सहित कुछ अन्य देशों TikTok पर पहले ही बैन लगा रखा है। यहां की सरकारों ने टिकटॉक के इस्तेमाल को प्रतिबंधित कर दिया है। इन देशों ने अपने अधिकारियों से कहा है कि वे बीजिंग में कम्युनिस्ट सरकार से संबंधों के डर से काम के उपकरणों पर मोबाइल फोन एप का इस्तेमाल नहीं कर सकते।