चेन्नई, 9 मई। तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने अंततः चार दिनों में लगातार चौथी मुलाकात के बाद राज्य विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के नेता जोसेफ विजय तमिलनाडु का सरकार बनाने का दावा स्वीकार कर लिया।
राज्यपाल ने 13 मई तक विधानसभा में बहुमत साबित करने का दिया समय
थलपति विजय के नाम से लोकप्रिय टीवीके नेता अब तमिलनाडु के के नए मुख्यमंत्री होंगे। वह रविवार को पूर्वाह्न 10 बजे चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। राज्यपाल ने विजय को 13 मई, 2026 या उससे पहले विधानसभा में अपना बहुमत (विश्वास मत) साबित करने का समय दिया है।
Tamil Nadu Governor R V Arlekar appoints TVK chief C Joseph Vijay as Chief Minister. @TVKVijayHQ
Vijay is officially the Chief Minister-designate. pic.twitter.com/s98lm2d1pi
— தமிழக வெற்றிக் கழகம் (செய்திகள்) (@TVK_NewsTrichy) May 9, 2026
राज्यपाल से लगातार चौथे दिन हुई मुलाकात में विजय दे सके पूर्ण बहुमत का आंकड़ा
दिलचस्प यह है कि 118 सीटों के बहुमत का आंकड़ा जुटाने के लिए पिछले चार दिनों से जारी सियासी संकट के बीच टीवीके प्रमुख विजय ने शनिवार लगातार चौथे दिन राज्यपाल आर्लेकर से मुलाकात की थी। विजय ने राज्यपाल को 121 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा, जो 118 के बहुमत के आंकड़े से कहीं अधिक है। टीवीके के पास कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML का समर्थन हासिल हो गया है।
One thing is certain — people in South India, especially in Tamil Nadu, are absolutely crazy for their superstars.
Then some people say “They are highly educated saar”😭
Tamil Nadu CM | Chief Minister of Tamil Nadu C Joseph Vijay#TVKVijay #TamilNadu #CMVijay #TamilNaduCM TVK pic.twitter.com/uSF8IGi5Jh
— Kamalraj Singh (@kamalrajsingh_) May 9, 2026
विजय का सीएम की कुर्सी तक पहुंचना किसी फिल्मी क्लाइमेक्स से कम नहीं
सच पूछें तो अभिनेता से राजनेता बने विजय का मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचना किसी फिल्मी क्लाइमेक्स से कम नहीं रहा। चार दिन पहले राज्यपाल से पहली मुलाकात में टीवीके ने 112 विधायकों के साथ दावा पेश किया, लेकिन राज्यपाल ने बहुमत (118) साबित करने के लिए और आंकड़े मांगे। शुक्रवार तक आंकड़ा 116 पर अटका था क्योंकि VCK और IUML की ओर से समर्थन पत्र मिलने में देरी हो रही थी। शनिवार को दिन में IUML और VCK के ‘बिना शर्त समर्थन’ के बाद टीवीके का आंकड़ा 121 पहुंच गया, जिससे सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया।
गौरतलब है कि चुनाव परिणाम में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। टीवीके 108 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। अब विजय 1967 के बाद से DMK और AIADMK गठबंधनों के बाहर के पहले ऐसे नेता बन जाएंगे, जो तमिलनाडु सरकार का नेतृत्व करेंगे।

