Site icon hindi.revoi.in

डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद तेहरान का जवाब- ईरान के दुश्मनों को छोड़कर सभी के लिए खुला है होर्मुज

Social Share

नई दिल्ली, 22 मार्च। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद ईरान की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। ईरान ने कहा है कि होर्मुज ‘दुश्मन देशों’ को छोड़कर सभी के लिए खुला है। ईरान के एक अधिकारी ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र की समुद्री संस्था से यह बात कही।

ईरान के अधिकारी अली मौसावी ने कहा कि उनका देश गल्फ में समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन (IMO) के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। लेकिन वहां से वही जहाज जा सकते हैं, जो ईरान के दुश्मनों से जुड़े नहीं हैं। अन्य जहाजों को होर्मुज से गुजरने के लिए ईरान के नियम मानने होंगे और उसके साथ समन्वय करना होगा।

ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों को होर्मुज में वर्तमान हालातों की जड़ बताते हुए उन्होंने कहा कि कूटनीति ही ईरान की प्राथमिकता है, लेकिन हमलों को रोके जाना और दोनों पक्षों के बीच भरोसा बनना बेहद जरूरी है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्यों महत्वपूर्ण?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर दुनिया का 20% तेल और गैस व्यापार होता है। ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले कुछ जहाजों को निशाना बनाया है। इन हमलों के बाद इस रास्ते से होने वाला व्यापार लगभग बंद है। खाड़ी के देशों से होने वाली तेल सप्लाई रुक गई है क्योंकि होर्मुज के जरिए व्यापार लगभग बंद है। इसका असर कई देशों की अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई दे रहा है। अभी ईरान ने यहां से चीन और भारत सहित कुछ एशियाई देशों को अपने जहाज निकालने की अनुमति दी है।

Exit mobile version