चेन्नई, 10 मई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद TVK प्रमुख थलपति विजय ने रविवार को दोपहर बाद त्रिची पूर्व विधानसभा सीट छोड़ने का एलान किया। वह पेरम्बूर सीट से विधायक बने रहेंगे। अब, त्रिची पूर्व विधानसभा सीट खाली घोषित कर दी जाएगी और चुनाव आयोग छह माह के अंदर इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराएगा।
उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में थिरु विजय ने दो विधानसभा सीटों – पेरम्बूर व त्रिची पूर्व से चुनाव लड़ा और दोनों सीटों पर जीत हासिल की। नियमानुसार विजय ने त्रिची पूर्व विधानसभा सीट खाली कर दी क्योंकि एक नेता एक समय में सिर्फ एक सीट से विधायक रह सकता है। मंत्री सेंगोट्टैयन और वेंकटरमणन ने त्रिची पूर्व छोड़ने से जुड़ा सीएम विजय का पत्र विधानसभा सचिव श्रीनिवासन को सौंप दिया।
C Joseph Vijay என்னும் நான்🔥
సి జోసెఫ్ విజయ్ అనే నేను….#TVK #TVKVijayHQ #Vijay #TVKVijay pic.twitter.com/eQRTmCSZP6
— Congress for Telangana (@Congress4TS) May 10, 2026
नेहरू इनडोर स्टेडियम में राज्यपाल आर्लेकर ने दिलाई शपथ
इसके पूर्व TVK प्रमुख विजय ने आज ही पूर्वाह्न 10 बजे चेन्नई के नेहरू इनडोर स्टेडियम में भव्य समारोह के बीच तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। तमिलनाडु के कार्यवाहक राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद, एन. आनंद, अधव अर्जुन, अरुण राज, सेंगोट्टैयन और सी.टी.आर. निर्मल कुमार समेत नौ विधायकों ने मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
ஈன்ற பொழுதின் பெரிதுவக்கும் தன் மகனை முதல்வர் எனக் கேட்ட தாய்…#அர்த்தமுள்ள அன்னையர் தின நல்வாழ்த்துகள்!@tvkvijayhq | @tvkhqitwingoffl |@TVKPartyHQ#தமிழகவெற்றிக்கழகம் #tvk pic.twitter.com/yLOYRclvf1
— Arunraaj TVK (@arunraajkg) May 10, 2026
शपथ लेने के बाद कार्यभाल संभाला और 3 अहम घोषणाएं भी कर दीं
इसके बाद मुख्यमंत्री विजय ने पदभार संभाला और तीन फाइलों पर हस्ताक्षर किए। इनमें घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने, महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए ‘सिंगप्पन’ (शेरनी) स्पेशल टास्क फोर्स बनाने और तीसरी ड्रग्स से जुड़े क्राइम को रोकने के लिए एंटी-नारकोटिक्स यूनिट गठन की घोषणाएं शामिल हैं।
TIME TO LEAD 💪🏼♥️@TVKVijayHQ @CMOTamilnadu pic.twitter.com/RmDq4LJ8AI
— TVK Vijay Nation (@TVKVijayNation) May 10, 2026
‘मैं तमिलनाडु की मौजूदा वित्तीय हालत के बारे में एक श्वेत पत्र जारी करूंगा’
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच से संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री विजय ने जोर देकर कहा, ‘मैं तमिलनाडु की मौजूदा वित्तीय हालत के बारे में एक श्वेत पत्र जारी करूंगा। यह उम्मीद न करें कि सब कुछ तुरंत मिल जाएगा, कृपया मुझे कुछ समय दें। मैं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ड्रग संस्कृति से लड़ने के लिए कड़े कदम उठाऊंगा।’
बाद में, चेन्नई में सचिवालय पहुंचने पर, मुख्यमंत्री विजय को पुलिस फोर्स ने सेरेमोनियल गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद, वह मुख्यमंत्री ऑफिस गए और औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री का पदभार संभाला। सरकार और पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।
I extend my sincere gratitude to the Hon'ble Prime Minister Thiru @narendramodi Avl for his kind wishes on my assumption of office as the Chief Minister.
Our sole objective is the welfare and progress of our people. We look forward to the active support and cooperation of the… https://t.co/vKqznNY2AX
— TVK Vijay (@TVKVijayHQ) May 10, 2026
पीएम मोदी ने सीएम विजय को दी बधाई, बोले – राज्य के साथ मिलकर काम करते रहेंगे
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर टीवीके अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय को बधाई दी और जनता के फायदे के लिए प्रभावी सहयोग की उम्मीद जताई। शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर थिरु सी. जोसेफ विजय को बधाई। उनके आगे के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। केंद्र सरकार लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी।’
तमिलनाडु विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से
इस बीच तमिलनाडु की 17वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार को पूर्वाह्न 9.30 बजे राज्य सचिवालय स्थित विधानसभा कक्ष में शुरू होगा। सरकार द्वारा रविवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि नवनिर्वाचित सदस्य सोमवार को शपथ लेंगे। सदस्यों से शपथ ग्रहण के लिए उपस्थित होते समय अपने चुनाव प्रमाण पत्र लाने को कहा गया है। इसके बाद, विधानसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव मंगलवार को होगा।

