Site icon hindi.revoi.in

T20 World Cup : शहबाज शरीफ का बड़ा ऐलान, हम बंग्लादेश के साथ, भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा पाकिस्तान

Social Share

कराची, 5 फरवरी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घोषणा की है कि पाकिस्तान आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा और यह फैसला “सोच-समझकर और बंग्लादेश के प्रति एकजुटता” दिखाते हुए लिया गया है। शरीफ ने केंद्रीय कैबिनेट की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “खेल को सियासी असर से आजाद रहना चाहिए।”

उन्होंने यह भी कहा, “पाकिस्तान को भारत के खिलाफ टी20 मैच का बहिष्कार करने के मामले में बंगलादेश के साथ खड़ा होना चाहिए।” स्थानीय मीडिया जियो न्यूज ने यह खबर दी है। इसमें कहा गया है कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के बंग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाने के बाद विरोध के तौर पर पाकिस्तान ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि आईसीसी ने बंग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अपने मैचों को भारत के बाहर किसी जगह पर करवाने के अनुरोध को खारिज करने के बाद यह फैसला लिया। बीसीबी ने टूर्नामेंट की सात फरवरी को शुरुआत में सामान की आवाजाही की दिक्कतों का हवाला दिया था। इस घटना के बाद बंग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया गया। आईसीसी ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा था कि अब शेड्यूल में बदलाव करना संभव नहीं था। आगामी सात फरवरी से होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के मैच भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी से आयोजित हो रहे हैं।

Exit mobile version