Site icon hindi.revoi.in

ट्विशा शर्मा केस : सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः लिया संज्ञान, अब सोमवार को होगी सुनवाई

Social Share

नई दिल्ली, 23 मई। देशभर में चर्चित मध्य प्रदेश का ट्विशा शर्मा मौत प्रकरण अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। शीर्ष अदालत ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पर स्वत: संज्ञान लिया है। अब भारत के प्रधान न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ सोमवार को इस मामले पर सुनवाई कर सकती है।

दिल्ली के डॉक्टर जाएंगे भोपाल

उल्लेखनीय है ट्विशा शर्मा केस में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने शव के दोबारा पोस्टमार्टम करने को मंजूरी पहले ही दे दी है। अब दिल्ली एम्स के डॉक्टर्स भोपाल जाकर जांच करेंगे। ट्विशा के भाई आशीष शर्मा ने इस फैसले के लिए हाई कोर्ट का आभार जताया है। ट्विशा के शव को एम्स भोपाल में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ससुराल में मृत मिली थीं ट्विशा शर्मा

गौरतलब है कि ट्विशा शर्मा गत 12 मई की रात भोपाल स्थित अपने ससुराल में मृत पाई गई थीं। पुलिस के अनुसार उन्हें कथित तौर पर 12 मई की रात करीब 10.26 बजे घर की छत पर जिम्नास्टिक रिंग की रस्सी से लटका हुआ पाया गया था। ट्विशा का पोस्टमार्टम 13 मई को एम्स भोपाल के फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी विभाग में किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रस्सी से फांसी लगाने को मौत का कारण बताया गया था।

सबूतों के साथ छेडछाड़ का दवा

इस बीच ट्विशा शर्मा के चचेरे भाई ने दावा किया है कि आरोपित पति समर्थ सिंह के चेहरे पर अदालत में सुनवाई के दौरान कोई शिकन नहीं नजर आई। 11 दिन बाद दूसरे पोस्टमार्टम की अनुमति मिलने पर उन्होंने सबूतों के साथ छेड़छाड़ का भी दावा किया।

Exit mobile version