Site icon hindi.revoi.in

Stock Market : शेयर बाजार ने लगाई ऊंची छलांग, सेंसेक्स 720 और निफ्टी में 221 अंकों की उछाल, इन शेयरों ने की शानदार शुरुआत

Social Share

मुंबई, 25 मई। घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार को शानदार शुरुआत की। हफ्ते के पहले दिन बाजार करीब 1 प्रतिशत की बढ़त लेकर हरे निशान में खुले। आज, बीएसई सेंसेक्स 720.47 अंकों (0.96 प्रतिशत) की तेजी के साथ 76,135.82 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी आज 220.95 अंकों (0.93 प्रतिशत) की जबरदस्त तेजी के साथ 23,940.25 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की बढ़ती उम्मीदों के बीच आज कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। कच्चे तेल की कीमतें 2 हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। इन्हीं वजहों से आज बाजार में भी पॉजिटिव ट्रेंड देखने को मिल रहा है।

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 2 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 47 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 3 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.89 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले। जबकि, फार्मा कंपनी सन फार्मा के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों की कैसी रही शुरुआत

सेंसेक्स के बाकी स्टॉक्स में आज एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.77 प्रतिशत, एलएंडटी 1.64 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.63 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.54 प्रतिशत, एटरनल 1.51 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.45 प्रतिशत, इंडिगो 1.43 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.37 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.26 प्रतिशत, एसबीआई 1.25 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.25 प्रतिशत, ट्रेंट 1.22 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.02 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.02 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.99 प्रतिशत, टाइटन 0.96 प्रतिशत, आईटीसी 0.89 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.88 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.86 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.82 प्रतिशत, बीईएल 0.78 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.70 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.58 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.55 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.55 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.30 प्रतिशत और इन्फोसिस के शेयर 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, टीसीएस का शेयर 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला।

Exit mobile version