Site icon hindi.revoi.in

पिछले कारोबारी सत्र की बड़ी गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 77000 के पार जाकर लौटा, निफ्टी 81 अंक मजबूत

Social Share

मुंबई, 9 जुलाई। अमेरिका व ईरान के बीच एक बार फिर शुरू हो चुकी जंग के चलते पिछले कारोबारी सत्र में दो प्रतिशत से ज्यादा गिरावट देखने वाले भारतीय शेयर बाजार में तेजी लौटी और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लिवाली से दोनों मानक सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि शेयर बाजार में सतर्कता का माहौल बना रहा। बीएसई सेंसेक्स जहां 238 अंक चढ़ा वहीं एनएसई निफ्टी 81 अंकों की मजबूती लेकर रुका।

सेंसेक्स 238.22 अंकों की बढ़त से 76,741.82 पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 238.22 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,741.82 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 823.05 अंक यानी 1.07 प्रतिशत चढ़कर 77,000 का स्तर पार करते हुए 77,326.65 तक जा पहुंचा था। हालांकि अंतिम एक घंटे में बढ़त सीमित रह गई। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 17 के स्टॉक हरे निशान पर रहे तो 13 में कमजोरी रही।

निफ्टी 80.75 अंक बढ़कर 23,962.80 पर बंद

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी 80.75 अंक यानी 0.34 प्रतिशत बढ़कर 23,962.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सूचकांक एक समय लगभग 253 अंकों की बढ़त से 24,000 का स्तर पार करते हुए 24,134.70 अंक तक जा पहुंचा था। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 30 के शेयर मजबूत रहे और 20 में गिरावट दर्ज की गई।

सन फार्मा के शेयर सर्वधिक 2.70 फीसदी चढ़े

सेंसेक्स समूह में शामिल कम्पनियों में सन फार्मा के शेयर सर्वधिक 2.70 फीसदी चढ़े। भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, इंटरग्लोब एविएशन, इटर्नल और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी प्रमुख रूप से बढ़त में रहे। इसके विपरीत इन्फोसिस, मारुति, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में रहे।

एफआईआई ने 1,962.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 1,962.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.14 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।

Exit mobile version