Site icon hindi.revoi.in

शेयर बाजार में तेजी थमी, सेंसेक्स 504 अंक फिसला, निफ्टी 133 अंक कमजोर

Social Share

मुंबई, 5 फरवरी। कमजोर वैश्विक रुख का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा और पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी तेजी थमने के साथ गुरुवार को मानक सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। इस क्रम में बीएसई सेंसेक्स जहां 504 अंक टूट गया वहीं एनएसई निफ्टी में 133 अंकों की कमजोरी रही।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘पिछले कुछ सत्रों में अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को लेकर बनी सकारात्मक धारणा से तेज उछाल देखने को मिला था लेकिन अब मुनाफावसूली हावी रही और बाजार में गिरावट रही।’ उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर प्रौद्योगिकी शेयरों में बिकवाली और अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से जोखिम से बचने की प्रवृत्ति मजबूत हुई।

सेंसेक्स 83,313.93 अंक पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स कारोबार के अंत में 503.76 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,313.93 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 666.07 अंक गिरकर 83,151.62 अंक तक आ गया था। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में – के शेयर मजबूत रहे जबकि – में गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी 0.52% की गिरावट के साथ 25,642.80 अंक पर बंद

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी भी 133.20 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,642.80 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में – के शेयर लाभ में रहे और – लाल निशान पर बंद हुए।

इन कम्पनियों के शेयरों में ज्यादा नफा-नुकसान हुआ

सेंसेक्स समूह में शामिल कम्पनियों में इटर्नल, भारती एयरटेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटीसी, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ, ट्रेंट, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

एफआईआई ने 29.79 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 29.79 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 249.54 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीद की। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 1.32 प्रतिशत गिरकर 68.54 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Exit mobile version