Site icon hindi.revoi.in

आध्यात्मिक संगम : देशभर में चैत्र नवरात्रि की धूम, बोहरा समाज मना रहा ईद, अगर आज दिखा चांद तो मुस्लिम समाज कल मनाएगा ईद

Social Share

नई दिल्ली/उज्जैन/वाराणसी,19 मार्च। भारत के अलग-अलग कोनों में भक्ति और भाईचारे का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां आज से चैत्र नवरात्रि 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ है, मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं दूसरी ओर बोहरा समाज ने अपने 30 रोजे पूरे कर हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर मना रहा है। मुंबई, इंदौर, उदयपुर, गलियाकोट, बड़ौदा, रतलाम आदि प्रमुख जगहों पर बोहरा समाज के मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है। गुरुवार को चांद दिखा तो मुस्लिम समाज शुक्रवार को नहीं तो शनिवार को ईद का पर्व मनाएगा। इसकी तैयारियां भी जोर-शोर की जा रही है।

उधर, देश के प्रसिद्ध मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है…

उज्जैन (मध्य प्रदेश): विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर विशेष आध्यात्मिक रौनक रही। मशहूर भारतीय गायक विशाल मिश्रा ने भी मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और अलसुबह होने वाली ‘भस्म आरती’ में शामिल होकर आशीर्वाद लिया।

वाराणसी (उत्तर प्रदेश): धर्मनगरी काशी में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन भक्तों ने श्री दुर्गा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। माँ के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं।

दिल्ली: देश की राजधानी भी भक्तिमय माहौल में डूबी रही। छतरपुर मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन भव्य आरती की गई, जिसमें हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे।

बोहरा समाज की ईद और सांप्रदायिक सौहार्द

नवरात्रि के पहले दिन जहां हिंदू समुदाय माँ दुर्गा की आराधना में लीन है, वहीं बोहरा समाज के लिए भी आज उत्सव का दिन है। तीस रमजान पूरे होने के उपलक्ष्य में ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद मुबारकबाद का दौर शुरू हुआ। उदयपुर, मुंबई, राजसमंद, गलियाकोट-डूंगरपुर, वडोदरा, सूरत आदि जगहों पर बोहरा समाज ने ईद की नमाज अदा की। आज का दिन भारत की “विविधता में एकता” की सुंदर तस्वीर पेश कर रहा है। मंदिरों में गूंजते शंखनाद और मस्जिदों से आती अमन की दुआएं एक साथ देश के सांस्कृतिक वैभव को दर्शा रही हैं।

Exit mobile version