मेलबर्न, 9 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को यहां भारतीय समुदाय के कार्यक्रम ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जरूरतमंद देशों की दिल खोलकर मदद को आगे रहता है और यही वजह है कि दुनिया उसपर गहरा विश्वास करती है।
मेलबर्न के प्रतिष्ठित मार्वल स्टेडियम में जुटे 30 हजार से भी ज्यादा लोगों को देख गदगद् पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘मेलबर्न में भारतीय समुदाय के बीच आकर बहुत उत्साहित हूं। उनका जोश और उत्साह वाकई बेमिसाल है। वे भारत-ऑस्ट्रेलिया दोस्ती के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं।’
‘भारत जब मदद करता है, तब पासपोर्ट नहीं देखता’
पीएम मोदी ने दुनिया के कई देशों पर संकट के समय भारत की मदद का जिक्र करते हुए कहा, ‘हमने म्यांमार में ऑपरेशन ब्रह्मा चलाया, श्रीलंका में साइकलोन की तबाही हुई तो वहां हमने ऑपरेशन सागरबंधु चलाया था। कोरोना काल की याद भी हमारे मन में ताजा है। हमने दुनियाभर से भारत को ही नहीं बल्कि अन्य देशों के नागरिकों को भी उनके घर पहुंचाया था। हमने जरूरतमंदों तक दवाइयां पहुंचाई थीं। जब भारत मदद करता है, तब पासपोर्ट नहीं देखता और इसलिए दुनिया भी भारत पर इतना विश्वास करती है।’
‘हम भारतीय दुनिया में अपने प्यार की मिठास घोलते रहते हैं’
प्रधानमंत्री ने भारतीयों को दूध में घुलने वाली चीनी की तरह बताया, जो उसे और भी मीठा बना देती है। उन्होंने कहा, ‘हम भारतीय दुनिया में अपने प्यार की मिठास घोलते रहते हैं। घर में दूध भले ही ऑस्ट्रेलिया का हो, लेकिन उससे बनी चाय भारतीय होती है। दाल और सब्जियां ऑस्ट्रेलिया की होती हैं, फिर भी उनमें असली भारतीय मसालों का तड़का लगाया जाता है।’
The community programme in Melbourne was made even more special with the presence of PM Albanese. His speech was outstanding, reflecting his deep commitment to India-Australia friendship and the immense value he places on our partnership.@AlboMP pic.twitter.com/U0krUPZTGm
— Narendra Modi (@narendramodi) July 9, 2026
उन्होंने कहा, ‘आपमें से कई लोग ऐसे होंगे, जो अपने घरों में कम से कम दो टाइम जोन को मैनेज करते हैं। यहां बच्चे ऑस्ट्रेलियाई समय के अनुसार स्कूल से लौटते हैं जबकि भारत में दादा-दादी वीडियो कॉल के जरिए जुड़ने का इंतजार कर रहे होते हैं। हो सकता है कि यहां वीकेंड हो, फिर भी भारत में हो रही किसी शादी की लाइव स्ट्रीमिंग चल रही हो। दूसरे शब्दों में, भले ही हजारों किलोमीटर की भौतिक दूरी हो, आपकी दिनचर्या भारत से गहराई से जुड़ी हुई है। इस दिनचर्या के साथ-साथ, आप सभी ऑस्ट्रेलिया के विकास में पूरे जोश के साथ योगदान दे रहे हैं। मुझे आप सभी पर गर्व है।’
Thank you Melbourne!
Thank you Australia!
Today was electrifying… pic.twitter.com/O83XPoScgb
— Narendra Modi (@narendramodi) July 9, 2026
मार्वल स्टेडियम में 30,000 से ज्यादा लोगों की भीड़ की बात करें तो यह ऑस्ट्रेलिया में किसी भी वैश्विक नेता के लिए अब तक की सबसे बड़ी सभा बन गई। ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ नामक इस कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग जोर-जोर से ‘मोदी, मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे।
Thank you for your wonderful words on the contribution of the Indian diaspora and for your unwavering belief in the India-Australia friendship. @JacintaAllanMP https://t.co/uFTUiE1RGl
— Narendra Modi (@narendramodi) July 9, 2026
मार्वल स्टेडियम जबर्दस्त उत्साह से गूंज रहा था, जहां भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय का विशाल जनसमूह प्रवासी भारतीय कार्यक्रम के समर्थन में उमड़ पड़े थे। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, संगीत और जोशीले नारों से पूरा स्टेडियम ऊर्जा से भर उठा। पूरे वेन्यू में भारतीय तिरंगे और ऑस्ट्रेलियाई झंडे लहरा रहे थे, जो दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों को दिखा रहे थे।

