Site icon hindi.revoi.in

Share Market में धीमी शुरुआत : सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर

Social Share

मुंबई, 17 अप्रैल। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का सेंसेक्स 12.55 अंक की मामूली गिरावट में 77,976.13 अंक पर खुला, लेकिन तुरंत ही हरे निशान में चला गया। खबर लिखे जाते समय यह 231.33 अंक (30 प्रतिशत) ऊपर 78,220.01अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 30.85 अंक टूटकर 24,165.90 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 60.35 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,257.10 अंक पर था।

आईटी, धातु और सार्वजनिक बैंकिंग सेक्टरों में गिरावट रही जबकि एफएमसीजी, मीडिया, रसायन, ऑटो, निजी बैंकिंग, तेल एवं गैस और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में तेजी देखी गयी। सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनीलिवर और मारुति सुजुकी के शेयर फिलहाल दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त में हैं। अडानी पोर्ट्स, आईटीसी और ट्रेंट के शेयर भी एक प्रतिशत से अधिक ऊपर चल रहे हैं। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इंफोसिस और इंडिगो के शेयर दबाव में हैं।

कच्चे तेल में नरमी और रुपये की रिकवरी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ सप्ताहांत में वार्ता की संभावना जताने से कच्चे तेल के बाजार में शांति लौटी है। ब्रेंट क्रूड 1% से ज्यादा गिरकर 98.31 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 93.45 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। अप्रैल महीने में क्रूड का 100 डॉलर से नीचे आना भारत के आयात बिल के लिहाज से बेहद सकारात्मक है। कच्चे तेल में नरमी का सीधा असर भारतीय मुद्रा पर पड़ा। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे मजबूत होकर 92.87 के स्तर पर पहुंच गया।

Exit mobile version