न्यू चंडीगढ़, 29 मई। इसमें कोई शक नहीं कि शुक्रवार की रात यहां तीन दिनों के भीतर लगातार दूसरे शतक से वंचित रह जाने के बावजूद किशोरवय सनसनी वैभव सूर्यवंशी (96 रन, 47 गेंद, सात छक्के, आठ चौके) ने न सिर्फ लगभग अकेले जिम्मेदारी संभाली वरन डोनोवान फरेरा (नाबाद 38 रन, 11 गेंद, चार छक्के, दो चौके) का साथ पाकर उन्होंने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) 2026 के दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स (RR) को मजबूत स्कोर प्रदान कर दिया था।
🎟️ to FINAL! ✅
Highest run-chase in TATA IPL Playoffs! ✅#ShubmanGill leads from the front in absolute style as GT storm into the FINAL to set up a blockbuster clash against RCB! 🔥🤩❤️#TATAIPL #RRvsGT | #SaiSudharsan, #VaibhavSooryavanshi, #RashidKhan, #RiyanParag,… pic.twitter.com/IsOpYL2Kr7— Star Sports (@StarSportsIndia) May 29, 2026
Out of the park, a win in the bag 👊@gujarat_titans reach the final in a sublime fashion 🤩💙
Scorecard ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR pic.twitter.com/zM5Zh9nUc7
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
शतकवीर गिल ने साई संग 167 रनों की भागीदारी से GT को दिखाई जीत की राह
लेकिन विपक्षी कप्तान शुभमन गिल (104 रन, 53 गेंद, तीन छक्के, 15 चौके) वैभव पर ज्यादा ही भारी पड़े और सलामी जोड़ीदार बी. साई सुदर्शन (58 रन, 32 गेंद, एक छक्का, आठ चौके) संग उनकी 77 गेंदों पर 167 रनों की भारी भरकम शतकीय भागीदारी गुजरात टाइटंस (GT) के लिए निर्णायक साबित हुई, जिसने आठ गेंदों के शेष रहते सात विकेट की शानदार जीत से फाइनल में जगह बना ली।
A 𝙩𝙞𝙩𝙖𝙣𝙞𝙘 𝙧𝙪𝙣 to the #Final 💙@gujarat_titans make their way into the #TATAIPL 2026 finale 👏
Updates ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR pic.twitter.com/EeKpvawv9O
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
शुभमन एंड कम्पनी अब चैम्पियन RCB को देगी खिताबी चुनौती
अब टाइटंस की क्वालीफायर 1 की भांति 31 मई को फिर गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से मुलाकात होगी। बस फर्क यही है कि खिताबी मुकाबला शुभमन एंड कम्पनी को अपने घर यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में घरेलू समर्थकों के सामने खेलना है।
The dream of Title No. 2⃣ 🏆
But only 1⃣ can fulfill it on Sunday ❤️💙
Who will it be? 👀#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @RCBTweets | @gujarat_titans pic.twitter.com/IbjZHLSPBA
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य रॉयल्स ने शीर्ष क्रम व मध्य क्रम की लड़खड़ाहट के बावजूद वैभव के पांचवें अर्धशतक एवं तकलीफ के चलते दो बार में बल्लेबाजी करने वाले रवींद्र जडेजा (45 रन, 35 गेंद, एक छक्का, पांच चौके) व फरेरा संग उनकी दो उपयोगी भागीदारियों से छह विकेट पर 214 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था।
The Prince’s territory! 👑
3 years later, #ShubmanGill steps up again to take #GT to the final! 💙#TATAIPL #RRvsGT pic.twitter.com/vfpX5GH0EH
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 29, 2026
लेकिन मौजूदा सत्र में छह पचासों के बाद पहला शतक जड़ने वाले ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ गिल व आठवीं अर्धशतकीय पारी खेलने वाले सुदर्शन संग उनकी बहुमूल्य साझेदारी का यह असर हुआ कि बाद के बल्लेबाजों को रियाज नहीं करना पड़ा और टाइटंस ने 18.4 ओवरों में तीन विकेट पर ही 219 रन बना लिए। दिलचस्प यह है कि गिल ने वर्ष 2023 में भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालीफायर 2 ही शतकीय प्रहार से अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया था और अब फिर उनका शतक निर्णायक बना।
Skipper paving the way to the final for his team 💙
Shubman Gill is the Player of the Match for his hundred 🏅
WATCH HIS KNOCK: https://t.co/4Nb75DZkh2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR pic.twitter.com/xnf7Y3D3xH
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
776 रनों के साथ खत्म हुआ सूर्यवंशी का IPL 2026 का सफर
देखा जाए तो 90+ का लगातार दूसरा व कुल चौथा (एक शतक सहित) स्कोर करने वाले सूर्यवंशी का IPL 2026 का सफर 776 रनों और 237.3 के स्ट्राइक रेट के साथ खत्म हुआ। यह पारी उतनी ही बेहतरीन थी, जितनी एलिमिनेटर में उनकी 97 रनों की पारी थी, हालांकि यह थोड़ी धीमी थी। उन्हें शुरुआत में दो-रफ्तार वाली पिच, RR के कमजोर मध्य क्रम (जो नए नंबर 4 खिलाड़ी रवींद्र जडेजा के चोटिल होने से और भी ज्यादा अस्त-व्यस्त हो गया था), और एक ऐसे गेंदबाजी आक्रामण का सामना करना पड़ा, जो पिच के हालात का पूरा फायदा उठा सकता था।
Chin up, Boss Baby! 💗 A season to remember! 👏
Current Orange Cap holder – 776 runs
Fastest fifty in playoffs – 16 balls
Best batting strike rate – 237
Most sixes – 73You are already a champion! 👑#TATAIPL #VaibhavSooryavanshi #RR pic.twitter.com/1SlUTZoRXc
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 29, 2026
खैर, मौजूदा सत्र में अपनी सबसे धीमी फिफ्टी (जो फिर भी सिर्फ 31 गेंदों पर बनी थी) के बाद आक्रामक प्रहारों के सहारे सूर्यवंशी 96 रनों तक पहुंचे, लेकिन लगातार दूसरी बार शतक के करीब पहुंचकर 18वें ओवर में कगिसो रबाडा (2-35) की गेंद पर डीप थर्ड मैन पर कैच आउट हो गए।
Add this to the list of incredible records to the 1⃣5⃣-year-old's name 🫡💥
He gets to the milestone in 2️⃣3️⃣ innings!
Updates ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR pic.twitter.com/0CvXnyJHqa
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
वैभव ने जडेजा संग 37 गेंदों पर 73 रनों की साझेदारी की
हालांकि राजस्थान की पारी देखें तो वैभव के सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल (एक रन) को मो. सिराज (1-43) ने जहां पारी की चौथी गेंद पर लौटा दिया वहीं ध्रुव जुरेल (सात रन, एक चौका) अगले ओवर में रबाडा के शिकार हो गए (2-9)। वैभव ने चौथे क्रम पर उतरे जडेजा संग 37 गेंदों पर 73 रनों की साझेदारी से स्कोर आठवें ओवर में 82 रनों तक पहुंचाया था, तभी जडेजा 34 रनों के निजी स्कोर पर कोहनी में उभरी तकलीफ के चलते पैवेलियन लौट गए।
He only gets more clutch with each game 😎🩷
Vaibhav Sooryavanshi with 🔙 to 🔙 fifties in the playoffs 👏
Updates ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR pic.twitter.com/173szb4Rwp
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
डोनोवान व वैभव के बीच 28 गेंदों पर आ गए 54 रन
इसके बाद त्वरित अंतराल पर तीन बल्लेबाज लौट गए। इनमें जेसन होल्डर (2-27) ने लगातार ओवरों में कप्तान रियान पराग (11 रन, छह गेंद, एक छक्का, एक चौका) व दासुन सनाका (तीन रन) की विदाई कर दी जबकि जोफ्रा आर्चर (सात रन, एक छक्का) प्रसिद्ध कृष्णा (1-42) के शिकार बने (5-118)। फिलहाल एक छोर पर अडिग वैभव को डोनोवान फरेरा का साथ मिला और दोनों ने 28 गेंदों पर ही 54 रनों की साझेदारी से टीम को मजबूती दी।
4⃣8⃣ hours later, New Chandigarh rises again to applaud Vaibhav Sooryavanshi 🩷🫡
Updates ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/nVqjCe0pcx
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
जडेजा व फरेरा ने 16 गेंदों पर तोड़े अटूट 42 रन
अंततः वैभव के आउट होने के बाद दोबारा क्रीज पर उतरे जडेजा व फरेरा ने 16 गेंदों पर अटूट 42 रन तोड़ते हुए दल को 214 रनों तक पहुंचाया। इनमें फरेरा ने अंतिम ओवर में राशिद खान पर चार छक्के जड़े। इसी क्रम में अंतिम पांच ओवर में 76 रन जुड़े।
Talk about ending the innings on a big note 😯
🎥 Donovan Ferreira's fiery finish for #RR 🔥🔥
Updates ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/cDJD1vr1Hr
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
साई व गिल ने भी मौजूदा सत्र में 700 रनों का आंकड़ा पार किया
कठिन लक्ष्य के समक्ष गिल और साई सुदर्शन ने विपक्षी गेंदबाजों का बड़ी ही सहजता से सामना किया और रनों का पीछा करने का काम बेहद आसानी से पूरा कर लिया। दोनों खिलाड़ियों ने इस सत्र में 700 रनों का आंकड़ा पार करने के मामले में सूर्यवंशी की बराबरी की, लेकिन उन्होंने अपने ही अंदाज में कम जोखिम उठाकर यह मुकाम हासिल किया।
Records fell as partnerships flourished 📈🔥
Sai Sudharsan and Shubman Gill have rewritten record books 🤝#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR | @sais_1509 | @ShubmanGill pic.twitter.com/B38Iw0AtxI
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
गिल व सुदर्शन की शानदार शतकीय साझेदारी का अंतः 13वें ओवर में हुआ, जब बृजेश शर्मा (1-44) की गेंद पर सुदर्शन हिट विकेट हो गए। अगले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर (1-45) ने पगबाधा कर दिया। लेकिन जोस बटलर (नाबाद नौ रन, नौ गेंद) ने वॉशिंगटन सुंदर (16 रन, नौ गेंद, एक छक्का, दो चौके) संग स्कोर 200 के पार पहुंचाया। नांद्र बर्गर (1-35) ने सुंदर को लौटाया तो राहुल तेवतिया (नाबाद 17 रन, नौ गेंद, एक छक्का, दो चौके) ने टीम को मंजिल दिला दी। उन्होंने 19वें ओवर में बृजेश पर दो चौके के बाद विजयी छक्का जड़ा।

