Site icon Revoi.in

शारदीय नवरात्रि : मां दुर्गा को 9 दिनों में क्या-क्या भोग लगाएं? किस दिन क्या चढ़ाएं

Social Share

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 26 सितम्बर से हो रही है। हिन्दू धर्म में नवरात्रि या दुर्गा पूजा का बहुत महत्व है। नौ दिन तक चलने वाले नवरात्रि के बाद 10वें दिन विजयादशमी बनाई जाती है। इस दौरान माता दुर्गा के नौ विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। देवी मां के इन रूपों में मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और माता सिद्धिदात्रि की पूजा की जाती है।

कलश स्थापना के साथ ही 9 दिनों का उपवास या फलाहार का विधान नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। साथ ही कई भक्त इन नौ दिन उपवास या फलाहार करते हैं। ऐसे तो यह पर्व वर्ष में चार बार आता है – चैत्र, आषाढ़, आश्विन और माघ। इसमें चैत्र नवरात्रि और अश्विन नवरात्रि का सबसे ज्यादा महत्व है। इन दो नवरात्रि से ठीक पहले गुप्त नवरात्रि आते हैं, जिन्हें गुप्त एवं तांत्रिक साधनाओं के लिए जाना जाता है। एक मान्यता यह भी है कि नवरात्रि में नौ दिनों के लिए शक्ति की देवी माता दुर्गा धरती पर अपने मायके आती हैं। इसलिए उन्हें अच्छा भोजन, आहार आदि अर्पित किया जाता है। ऐसा करने से देवी मां प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर उनकी कृपादृष्टि बनी रहती है। ऐसे में यह जानना आवश्वयक है कि नौ दिनों की इस विशेष पूजा के दौरान माता दुर्गा को क्या भोग लगाएं।