Site icon Revoi.in

यूपी : हाजी इकबाल के परिवार पर कसा शिकंजा, फरार चल रहे पूर्व बसपा एमएलसी महमूद अली गिरफ्तार

Social Share

सहारनपुर, 17 जुलाई। सहारनपुर पुलिस ने पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल व उनके पूरे परिवार पर शिकंजा कस दिया है। इस क्रम में उसने फरार चल रहे पूर्व एमएलसी व हाजी इकबाल के छोटे भाई महमूद को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। वहां उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद सहारनपुर लाया जाएगा। पूर्व एमएलसी महमूद के खिलाफ मिर्जापुर थाने में कई मुकदमे दर्ज थे। वह काफी समय से फरार चल रहे थे।

हाल ही में पुलिस को सूचना मिली थी कि महमूद अपने कुछ साथियों के साथ मुंबई में हैं। इसके बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी को टीम लगाई थीं। बताया जा रहा है कि नवी मुंबई से पूर्व एमएलसी महमूद को एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि महमूद को कोर्ट में पेश कर सहारनपुर लाया जाएगा।

बता दें कि दो ही दिन पहले महमूद और उनके भाई हाजी इकबाल पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। खनन मामलों से अलग महमूद अली एक रेप केस में भी वांछित था। इस मामले में भी उसका वारंट कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। महमूद अली को गिरफ्तार करके नवी मुंबई के नेरल थाने में रखा। उन्हें रिमांड पर लेकर सहारनपुर लाने की कारर वाई की जा रही है। पुलिस खनन माफिया हाजी इकबाल की तलाश में भी लगी है।