मुंबई, 23 अप्रैल। शानदार फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन (नाबाद 101 रन, 54 गेंद, छह छक्के, 10 चौके) ने गुरुवार की रात जहां सत्र का दूसरा विस्फोटक शतक ठोका वहीं वामहस्त स्पिनर अकिल हुसैन (4-17) की अगुआई में गेंदबाजों ने मुंबइया बल्लेबाजों को दबोच कर रख दिया। इसका परिणाम यह हुआ कि टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) में यहां पांच-पांच बार के दो पूर्व चैम्पियनों की टक्कर में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 103 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त दे दी।
Wankhede painted in Yellow 💛
Gurjapneet Singh with the final wicket for #CSK ✌️
A commanding win by 1⃣0⃣3⃣ runs 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/gGt34dqUoq#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvCSK | @ChennaiIPL pic.twitter.com/meXDihvgGy
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2026
सीएसके की आईपीएल में पहली बार 100 रनों से ज्यादा अंतर से जीत
वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले का सर्वाधिक दिलचस्प पहलू यह रहा कि सीएसके ने आईपीएल इतिहास में जहां अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की वहीं मुंबई इंडियंस को लीग के 19 वर्षों के सफर में अपनी सबसे बड़ी पराजय झेलनी पड़ी। वस्तुतः चेन्नई टीम ने IPL में पहली बार 100 से ज्यादा रनों के अंतर से जीत दर्ज की। इससे पहले 2015 में चेपॉक में किंग्स XI पंजाब (KXIP) के खिलाफ 97 रनों की उसकी सबसे बड़ी जीत थी।
#CSK’s first ever win by a margin of more than 100 runs 👏
That’s history written in Yellow 💛
MATCH HIGHLIGHTS ▶️ https://t.co/SfSkOki0JI#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvCSK pic.twitter.com/K2Lkqn1fhX
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2026
एमआई की पहली बार 100 से ज्यादा रनों के अंतर से पराजय
उधर मुंबई टीम को इससे पहले 2013 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 87 रनों की सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी थी। वहीं वानखेड़े स्टेडियम में रनों के लिहाज से MI की सबसे बड़ी हार 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 39 रनों की थी।
Appreciation all around for a special knock 💙💛
Sanju Samson 🤝 Respect 🫡 #TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvCSK | @ChennaiIPL pic.twitter.com/eS0u6dxRGi
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2026
संजू के धाकड़ सैकड़े से 207 रनों तक पहुंची चेन्नई टीम
पहले बल्लेबाजी पर बाध्य सीएसके के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ संजू अंत तक क्रीज पर डटे रहे। इस क्रम में उन्होंने सत्र के अपने दूसरे, आईपीएल करिअर के पांचवें व टी20 करिअर में आठवें शतकीय प्रहार के बीच अन्य बल्लेबाजों संग उपयोगी भागीदारियों के सहारे टीम का स्कोर छह विकेट पर 207 रनों तक पहुंचा दिया।
Sanju Samson stepping up at Wankhede again 🤩
He is adjudged the Player of the Match for his hundred 🏅
WATCH HIS KNOCK ▶️ https://t.co/CEOEHXRUR7#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvCSK pic.twitter.com/SmWGHXCEX1
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2026
अकिल व नूर एंड कम्पनी के सामने 104 रनों पर बिखरी मुंबइया टीम
जवाबी काररवाई में दो वामहस्त स्पिनर्स – 32 वर्षीय कैरेबियाई अकिल हुसैन व 21 वर्षीय अफगानी नूर अहमद (2-23) सहित अन्य गेंदबाजों के मारक प्रदर्शन के सामने मेजबान टीम 19 ओवरों में 104 रनों पर बिखर गई। सिर्फ दो बल्लेबाज – सूर्यकुमार यादव (35 रन, 30 गेंद, पांच चौके) व तिलक वर्मा (37 रन, 29 गेंद, पांच चौके) ही दहाई में पहुंच सके।
Akeal Hosein 🤝 Noor Ahmad
Combined figures 6⃣/4⃣0⃣ between them 🫡
How good were the #CSK spin twins tonight? ✍️
Scorecard ▶️ https://t.co/gGt34dqUoq#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvCSK | @AHosein21 | @noor_ahmad_15 pic.twitter.com/bIZUsWvVxH
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2026
तीसरी जीत से पांचवें स्थान पर उछला सीएसके
सत्र की शुरुआत में लगातार तीन मैच गंवाने वाले सीएसके की सात मैचों में यह तीसरी जीत थी और छह अंकों के साथ वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर जा उछला है। वहीं हार्दिक पंड्या की मुंबई टीम सात मैचों में पांचवीं हार के बाद चार अंकों के साथ आठवें स्थान पर जा पिछड़ी है।
मां के निधन के बावजूद मैच में उतरे मुकेश चौधरी
मुंबई की पारी देखें तो तीन ओवरों में 11 रनों के भीतर शीर्ष तीन विकेट गिर चुके थे। इनमें हुसैन ने अपने पहले दो ओवरों में दानिश मालेवार व नमन धीर को खाता नहीं खोलने दिया जबकि मां के निधन के बावजूद मैच में उतरे मुकेश चौधरी ने क्विंटन डिकॉक (सात रन, एक छक्का) को लौटाया। मुकेश की मां के निधन के कारण ही सीएसके के खिलाड़ी अपनी बांहों पर काली पट्टियां बांधकर मैदान पर उतरे थे।
Appreciation all around for a special knock 💙💛
Sanju Samson 🤝 Respect 🫡 #TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvCSK | @ChennaiIPL pic.twitter.com/eS0u6dxRGi
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2026
सूर्या व तिलक ने जोड़े 73 रन, फिर 20 रनों पर गिरे अंतिम 7 विकेट
हालांकि सूर्या व तिलक ने चौथे विकेट के लिए 56 गेंदों पर 73 रन जोड़कर स्थित संभालने की कोशिश की। लेकिन 12वें ओवर में हुसैन की गेंद पर तिलक के लौटते ही फिर लाइन लग गई और 20 रनों के भीतर अंतिम सात बल्लेबाज लौट गए।
THE FIGHT IS ON 👊
Tilak Varma and Suryakumar Yadav notch up a 5️⃣0️⃣-run stand to keep #MI in hunt 👌
Updates ▶️ https://t.co/gGt34dqUoq#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvCSK pic.twitter.com/ysEgXPTMSj
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2026
सैमसन ने सीएसके को पावरप्ले में 73 के स्कोर तक पहुंचाया
इसके पूर्व सीएसके की पारी में संजू संग कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (22 रन, 14 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) ने तेज शुरुआत की और दूसरे ओवर में ही हार्दिक पंड्या को दो चौके और एक छक्का लगाया। हालांकि, तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर गज़नफर ने उन्हें फंसा लिया। इसके बाद सैमसन ने सरफराज खान (14 रन, आठ गेंद, तीन चौके) संग सिर्फ 16 गेंदों पर 40 रनों की तेज साझेदारी कर दी। इसी क्रम में सीएसके ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 73 रन बना लिए।
An innings that pushed @chennaiipl forward, an innings that held them together 👊
Sanju Samson with his 5️⃣th #TATAIPL ton tonight, staying unbeaten through the innings 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/gGt34dqUoq#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvCSK pic.twitter.com/Kgf5FGl7IO
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2026
हालांकि गत 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 115 रन बनाने वाले सैमसन को छोड़ अन्य कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और न ही कोई अर्धशतकीय भागीदारी विकसित हुई। लेकिन तिरुवनंतपुरम के इस 31 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने डेवाल्ड ब्रेविस (21 रन, 11 गेंद, दो छक्के, एक चौका), कार्तिक शर्मा (18 रन, 19 गेंद, दो छक्के) व जैमी ओवर्टन (15 रन, सात गेंद, एक छक्का, दो चौके) संग भी उपयोगी भागीदारियों से टीम को 200 के पार पहुंचा दिया।
What composure. What striking 💛
𝐒𝐚𝐧𝐣𝐮 𝐒𝐦𝐚𝐬𝐡𝐢𝐧𝐠 𝐒𝐚𝐦𝐬𝐨𝐧 🔥
Scorecard ▶️ https://t.co/gGt34dqUoq#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvCSK | @ChennaiIPL | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/2Hr9Ui0UEn
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2026
संजू ने अंतिम ओवर में दो छक्कों के बाद चौके से पूरा किया शतक
दिलचस्प यह रहा कि एक छोर से विकेट गिर रहे थे, लेकिन सैमसन दूसरे छोर पर टिके हुए थे। 26 गेंदों पर अपना पचासा पूरा करने वाले सैमसन को शतक पूरा करने के लिए अंतिम ओवर में 15 रनों की दरकार थी। कृष भगत के इस ओवर की पहली और चौथी गेंद पर छक्का लगाने के बाद अंतिम गेंद पर चौका जड़ने के साथ उन्होंने शतक पूरा किया। मुंबई के लिए एएम गजनफर व अश्वनी कुमार ने क्रमशः 25 व 37 रन देकर आपस में चार विकेट बांटे। वहीं बुमराह व मिचेल सैंटनर को एक-एक सफलता मिली।
शुक्रवार का मैच : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे)।

