Site icon hindi.revoi.in

IPL-19 : दिल्ली कैपिटल्स की आसान जीत में समीर रिजवी का विस्फोटक पचासा, घरेलू मैदान पर LSG परास्त

Social Share

लखनऊ, 1 अप्रैल। टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) के मौजूदा सत्र में पांचवें दिन ट्रेंड बदला, जब पहली बार मेजबान टीम को अपने मैदान पर पराजय झेलनी पड़ी। दरअसल, बुधवार की रात यहां तेज गेंदबाजद्वय लुंगी एंगिडी (3-27) और टी. नटराजन (3-29) की मारक गेंदबाजी के बाद समीर रिजवी का विस्फोटक अर्धशतक (नाबाद 70 रन, 47 गेंद, चार छक्के, पांच चौक) दिल्ली कैपिटल्स (DC) के काम आया, जिसने न सिर्फ खुद को विष परिस्थितियों से उबारा वरन 17 गेंदों के शेष रहते लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के खिलाफ छह विकेट की आसान जीत से अपने अभियान शानदार शुरुआत की।

एंगिडी, नजराटन व कुलदीप ने लखनऊ को 142 रनों पर समेटा

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य ऋषभ पंत की अगुआई वाले एलएसजी के बल्लेबाज पूरा कोटा भी नहीं खेल सके और एंगिडी, नटराजन व कुलदीप यादव (2-31) के सामने 18.4 ओवरों में पूरी टीम सिर्फ 141 रनों पर सीमित हो गई।

26 रनों पर लौट चुके थे दिल्ली कैपिटल्स के 4 शीर्ष बल्लेबाज

कमजोर लक्ष्य के सामने दिल्ली कैपिटल्स की हालत भी खराब हो गई, जब पांचवें ओवर में सिर्फ 26 रनों के स्कोर पर केएल राहुल (शून्य) सहित चार शीर्ष बल्लेबाज लौट चुके थे। फिलहाल इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे 22 वर्षीय मेरठवासी रिजवी ने नाजुक वक्त पर मोर्चा संभाला।

रिजवी व स्टब्स ने 119 रनों की अटूट साझेदारी से जीत तय की

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ समीर ने न सिर्फ दमदार अर्धशतक जड़ा वरन ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 39 रन, 32 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 गेंदों पर 119 रनों की अटूट साझेदारी से मेहमानों को शानदार शुरुआत दे दी, जिन्होंने 17.1 ओवरों में चार विकेट पर 145 रन बना लिए।

सुपर जाएंट्स के लिए समद व मिचेल मार्श ही तनिक दम दिखा सके

सुपर जाएंट्स की पारी देखें तो छठे क्रम पर उतरे अब्दुल समद (36 रन, 25 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) और सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श (35 रन, 28 रन, तीन छक्के, दो चौके) ही तनिक दम दिखा सके। उन्हें छोड़ अन्य कोई बल्लेबाज 20 रनों के आंकड़ा भी नहीं छू पाया।

स्कोर कार्ड

लक्ष्य का पीछा करने उतरे दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही, जब लोकेश राहुल को मोहम्मद शमी (1-28) ने पारी की पहली गेंद पर चलता कर दिया। नीतीश राणा (15 रन, 17 गेंद, एक छक्का, दो चौके) ने हाथ खोलने की कोशिश की तो उन्हें मोहसिन (1-19) ने मायूस किया।

अंक तालिका

इसके बाद प्रिंस यादव (2-20) ने पांचवें ओवर की दूसरी व तीसरी गेंद पर ओपनर पथुम निसांका (एक रन) व कप्तान अक्षर पटेल (शून्य) को लौटाने के साथ स्थिति नाजुक कर दी। इस क्रम में पावरप्ले खत्म हुआ तो स्कोर पर सिर्फ 33 रन अंकित थे। फिलहाल समीर व स्टब्स ने इसके बाद अन्य कोई क्षति नहीं होने दी और दल को जीत दिलाकर लौटे।

गुरुवार का मैच : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (कोलकाता, शाम 7.30 बजे)।

Exit mobile version