नई दिल्ली, 12 मई। गुजरात के अहमदाबाद में प्रस्तावित राष्ट्रमंडल खेल (CWG) 2030 की तैयारियों के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने मायभारत के सहयोग से तीन राष्ट्रव्यापी जागरूकता पहल शुरू की हैं। इन पहलों का उद्देश्य देशभर में खेल भावना, रचनात्मकता और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना है।
SAI के इस जागरूकता अभियान के तहत प्रतिभागी ‘राष्ट्रमंडल खेल 2030 मशाल डिजाइन प्रतियोगिता’, ‘राष्ट्रमंडल खेल रील चैलेंज’ और ‘राष्ट्रमंडल खेल 2030 प्रश्नोत्तरी’ में भाग ले सकते हैं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने मंगलवार को इस आशय की जानकारी दी है।
The Sports Authority of India and MyBharat Launches Nationwide Engagement Initiatives Ahead of Commonwealth Games
🔸Youth Across the Country Invited to Join Commonwealth Games Campaigns
🔸All three initiatives are free of cost and aim to encourage greater public participation,…
— PIB India (@PIB_India) May 12, 2026
इन प्रतियोगिताओं में मायभारत के सभी उपयोगकर्ता शामिल हो सकते हैं। इनका उद्देश्य ‘#सीडब्ल्यूजी2030इनभारत’ के विजन के प्रति जागरूकता और उत्साह पैदा करना है। इससे बारे में अधिक जानकारी के लिए, इस लिंक पर जा सकते हैं
https://mybharat.gov.in/pages/event_detail?event_name=CWG-2030-Torch-Design-Contest&key=644159126644
राष्ट्रमंडल खेल 2030 मशाल डिजाइन प्रतियोगिता’ में नागरिकों को भारत की संस्कृति, विरासत, नवाचार, सतत विकास और खेल उत्कृष्टता से प्रेरित मशाल का डिज़ाइन प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रविष्टियां डिजिटल या हस्तनिर्मित प्रारूप में 200 शब्दों तक के वैकल्पिक अवधारणा नोट के साथ प्रस्तुत की जा सकती हैं।
यह प्रतियोगिता 11 मई से 20 मई तक ऑनलाइन आयोजित की गई है। प्रतिभागी केवल एक ही प्रविष्टि जमा कर सकते हैं। चयनित विजेताओं को फिट इंडिया उपहार और मान्यता प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे जबकि पात्र प्रतिभागियों को डिजिटल भागीदारी प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे।

