आईपीएल-19 : आर्चर के बहुमुखी प्रदर्शन से रॉयल्स ने पूरी की प्लेऑफ लाइनअप, MI हारा तो PBKS व KKR भी मायूस
मुंबई, 24 मई। वेस्टइंडीज में जन्मे अंग्रेज पेसर जोफ्रा आर्चर का बहुमुखी प्रदर्शन (32 रन, 15 गेंद, तीन छक्के, एक चौका और 3-17) राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए निर्णायक साबित हुआ, जिसने लीग चरण के अंतिम दिन रविवार को यहां मुंबई इंडियंस (MI) को 30 रनों से हरा टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) 2026 की प्लेऑफ लाइनपअप पूरी कर दी। इसके साथ प्लेऑफ की रेस में बचे दो अन्य दावेदार – गत उपजेता पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) भी मायूस हो गए, जिनकी उम्मीदें RR की पराजय पर ही टिकी थीं।
#RajasthanRoyals have made it to the Playoffs! 😍
Stunning all-round show led by #JofraArcher's brilliance helps them qualify for TATA IPL 2026 Playoffs! 🩷
🚨 PBKS & KKR are now OUT from the TOP 4 race!#TATAIPL | #RRvMI | #HardikPandya, #MumbaiIndians, #RohitSharma,… pic.twitter.com/bqAuxFfP8z
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 24, 2026
Dreams to come true in the City of Dreams 🩷
A win at Wankhede sends the @rajasthanroyals straight to the playoffs 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/h2ze7K0gd6#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRR pic.twitter.com/SN3sA5wvld
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
जुरेल व आर्चर सहित अन्य बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों से 205 रनों तक पहुंचा राजस्थान
वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य राजस्थान रॉयल्स को हालांकि अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी क्योंकि ओपनरद्वय यशस्वी जायसवाल (27 रन, 17 गेंद, तीन छक्के, एक चौका) व किशोरवय सनसनी वैभव सूर्यवंशी (चार रन) के अलावा एकादश में लौटे कप्तान रियान पराग (14 रन, आठ गेंद, एक छक्का, दो चौके) भी पॉवरप्ले (3-54) के अंदर ही निकल गए थे। लेकिन ध्रुव जुरेल (38 रन, 26 गेंद, दो छक्के, तीन चौके) व ऑर्चर सहित सहित अन्य बल्लेबाजों ने जरूरत के वक्त मोर्चा संभाला और टीम आठ विकेट पर 205 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल हो गई।
With the bat 🔥
With the ball 🔥🔥Jofra Archer coming in clutch for #RR 🩷
Updates ▶️ https://t.co/h2ze7K0gd6#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/En2h01xvdC
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
आर्चर ने दो बार में मुंबइया बल्लेबाजी को पटरी से उतारा
जवाबी काररवाई में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ आर्चर ने रोहित शर्मा (शून्य) व नमन धीर (छह रन, एक चौका) को अपने शुरुआती दो ओवरों में निकाल दिया और फिर उन्होंने 16 वें ओवर में कप्तान हार्दिक पंड्या (34 रन, 15 गेंद, दो छक्के, तीन चौके) को निबटाया तो एकबारगी मुकाबले में लौटती नजर आ रही मुंबइया पारी फिर लड़खड़ा गई।
Jof-RAW pace ending the Pandya show 👊🔥
Updates ▶️ https://t.co/h2ze7K0gd6#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/n6D61nfp7H
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
सूर्या, जैक्स व पंड्या की कोशिशों के बावजूद मेजबान 175 रनों पर सिमटे
आर्चर को नांद्रे बर्गर (2-43), बृजेश शर्मा (2-26) व यशराज पुंजा (2-44) से भी बेहतर सहयोग मिला। नतीजा यह हुआ कि सूर्यकुमार यादव (60 रन, 42 गेंद, चार छक्के, तीन चौके), पांड्या व विल जैक्स (33 रन, 18 गेंद, दो छक्के, तीन चौके) की कोशिशों के बावजूद मेजबान टीम नौ विकेट पर 175 रनों तक जाकर ठहर गई।
A 𝙎𝙆𝙔 full of hope 🤞
FIFTY at a crucial stage 🫡
Updates ▶️ https://t.co/h2ze7K0gd6#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRR pic.twitter.com/UrEzLXygOM
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
आठवीं जीत से अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही राजस्थानी टीम
राजस्थान रॉयल्स ने कुल 14 मैचों में आठवीं जीत से 16 अंकों के साथ ही अंक तालिका में गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस व सनराइजर्स हैदराबाद (तीनों के बराबर 18 अंक) के पीछे चौथे स्थान पर रहकर प्लेऑफ लाइनअप पूरी की। वहीं रेस से पहले ही बाहर हो चुके पांच बार के पूर्व चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने 10 हार के बाद आठ अंकों के साथ नौवें स्थान पर रहकर अपने निराशाजनक अभियान का समापन किया।
A 𝙍𝙤𝙮𝙖𝙡 𝙀𝙣𝙩𝙧𝙮 into the Playoffs ✅
Make way for the @rajasthanroyals 🩷#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRR pic.twitter.com/egtoP5bh7e
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
राज्स्थान की हार की कीमत पर ही टिकतीं पंजाब व केकेआर की उम्मीदें
सच पूछें तो रविवार के डबल हेडर में पहले मैच के परिणाम के साथ ही पंजाब किंग्स व कोलकाता नाइट राइडर्स की उम्मीदें भी ध्वस्त हो गईं। पिछली रात पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जांएट्स को हराकर 15 अंकों के साथ जहां खुद को दौड़ में बनाए रखा था वहीं आज राजस्थान की टीम हारती तो दिन के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स पर बड़ी जीत से केकेआर भी 15 अंकों तक पहुंचकर पंजाब को पीछे छोड़ने की उम्मीद पालता। लेकिन रॉयल्स ने दोनों को मायूस कर दिया। इस क्रम में कोलकाता बनाम दिल्ली मैच अपनी शुरुआत के पहले ही अर्थहीन हो गया।
7️⃣0️⃣ games, countless memories, and endless drama… and this is exactly where we stand! 📊#TATAIPL | #KhelBindaas pic.twitter.com/VVlGvs63MN
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
राजस्थान की एलिमिनेटर में SRH से होगी मुलाकात
अब एक दिन के विश्राम के बाद प्लेऑफ के पहले क्लीफायर में आरसीबी व गुजरात टाइटंस की टीमें 26 मई को धर्मशाला में आमने-सामने होंगी जबकि अगले दिन 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में राजस्थान व सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का एलिमिनेटर मुकाबला होगा। पहले क्वालीफायर की पराजित टीम की एलिमिनेटर के विजेता से 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में क्वालीफायर 2 में टक्कर होगी और उस मैच की विजेता टीम 31 मई को अहमदाबाद में क्वालीफायर 1 के विजेता से फाइनल खेलेगी।
4️⃣ teams. 1️⃣ winner
All roads lead to the ultimate glory 🏆#TATAIPL | #TheFinalLeap pic.twitter.com/waI2u61Q4t
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
38 रनों के अंदर मुंबई के 4 शीर्ष बल्लेबाज लौट चुके थे
मुकाबले पर गौर करें तो मजबूत लक्ष्य के सामने मुंबई ने पॉवरप्ले (4-49) के भीतर ही चार शीर्ष विकेट गंवा दिए। इनमें आर्चर ने रोहित व नमन का शिकार किया तो क्षणिक तेजी दिखाने के बाद रियान रिकेल्टन (12 रन, सात गेंद, एक छक्का, एक चौका) को बर्गर ने लौटा दिया। वहीं बृजेश ने छठे ओवर की पहली गेंद पर तिलक वर्मा (तीन रन) को बोल्ड मार दिया (4-38)।
7️⃣0️⃣ games, countless memories, and endless drama… and this is exactly where we stand! 📊#TATAIPL | #KhelBindaas pic.twitter.com/VVlGvs63MN
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
सूर्या का दूसरा पचासा, जैक्स व पंड्या संग भागीदारियां काम न आ सकीं
हालांकि सूर्या ने जिम्मेदारी संभाली और मौजूदा सत्र में मात्र दूसरा अर्धशतक जमाने के साथ विल जैक्स के साथ 32 गेंदों पर 63 रनों की सबसे बड़ी भागीदारी कर दी। तभी यश राज ने 12वें ओवर में जैक्स को विकेट के पीछे जुरेल से कैच कराया तो सूर्या का साथ देने के लिए हार्दिक उतरे। इन दोनों के बीच भी 25 गेंदों पर तेज 48 रन जुड़ गए तो एकबारगी लगा कि मुंबई मुकाबले में लौट चुका है। लेकिन आर्चर ने पंड्या को मायूस किया तो फिर लाइन लग गई और 17 गेंदों के भीतर 18 रनों की वृद्धि पर सूर्या सहित चार बल्लेबाजों के लौटने के साथ ही संघर्ष समाप्त हो गया।
In flow 👌
Surya Kumar Yadav taking on the challenge 💪
Updates ▶️ https://t.co/h2ze7K0gd6#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRR pic.twitter.com/oSZBc92e0M
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
यशस्वी, वैभव व पराग 54 रनों के भीतर लौटे
इसके पूर्व राजस्थान की पारी में यशस्वी ने शुरुआत तो तेज की, लेकिन चौथे ओवर में विल जैक्स (1-12) ने उन्हें लौटा दिया। वहीं अप्रत्याशित रूप से असहज नजर आ रहे वैभव की अगले ओवर में दीपक चाहर (2-43) ने विदाई कर दी जबकि पराग भी पॉवरप्ले की अंतिम गेंद पर अल्लाह गजनफर (1-45) को विकेट दे बैठे।
हालांकि जुरेल व दासुन सनाका (29 रन, 15 गेंद, तीन छक्के) ने 27 गेंदों पर 45 रन जोड़ कर स्थिति संभालने की कोशिश की, तभी 11वें ओवर में सनाका रन आउट हो गए। उधर कॉर्बिन बॉश (1-38) ने जुरेल को 13वें ओवर में बोल्ड मारा तो डोनोवान फरेरा (18 रन, 15 गेंद, दो छक्के) भी तेजी दिखाने में चाहर के दूसरे शिकार बन गए।
The ARCHER is shooting straight for the stands! 🏹
Updates ▶️ https://t.co/h2ze7K0gd6#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRR pic.twitter.com/0cmtxbnCzE
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
राजस्थान ने अंतिम पांच ओवरों में ठोके 73 रन
लेकिन आर्चर ने उतरते ही रफ्तार पकड़ ली और 18वें ओवर में शार्दुल ठाकुर (2-41) की गेंद पर लौटने के पूर्व वह टीम को 175 रनों तक पहुंचा चुके थे। उनके अलावा रवींद्र जडेजा (नाबाद 19 रन, 11 गेंद, तीन चौके) व नांद्रे बर्गर (नाबाद 10 रन, तीन गेंद, एक छक्का) ने भी 13 गेंदों पर तेज 30 रन ठोकते हुए दल को 205 रनों तक पहुंचा दिया, जिसका बचाव करने में आर्चर एंड कम्पनी सफल रही। टीम ने आखिरी पांच ओवरों में 73 रन जोड़े।
