नई दिल्ली, 23 अप्रैल। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर गुरुवार को विधानसभा चुनाव की वोटिंग पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही महाराष्ट्र की बारामती व राहुरी और गुजरात की उमरेठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भी आज ही मतदान हुआ।
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की ओर से रात्रि आठ बजे के बाद जारी अपडेट आंकड़ों के अनुसार इस बार बंगाल व तमिलनाडु के मतदाताओं ने जबर्दस्त उत्साह दिखाया और यही वजह रही कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद हुए चुनावों में अब तक की सर्वाधिक वोटिंग दर्ज हो गई।
General Elections to Legislative Assemblies and bye-elections 2026#TamilNadu (84.69%) and #WestBengal (Phase-I) (91.78%) record highest-ever poll participation since Independence
Read more : https://t.co/VTBMzHvamP pic.twitter.com/jYGAbAvgRu
— Election Commission of India (@ECISVEEP) April 23, 2026
दोनों ही राज्यों में 2011 का रिकॉर्ड काफी पीछे छूटा
चुनाव आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल में पहले चरण में ही 91.78 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि तमिलनाडु में 84.69 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले हैं। इससे पहले तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 78.29% मतदान 2011 के चुनाव में रहा था वहीं पश्चिम बंगाल में 84.72 प्रतिशत का पिछला रिकॉर्ड भी 2011 में ही बना था।
Thank you, voters, for your enthusiastic participation in the Phase 1 of West Bengal Assembly Elections 2026. 🌟✨#Elections2026 #WestBengalAssemblyElections2026 #ECI #ThankYouVoters pic.twitter.com/JEiwCBZIQZ
— Election Commission of India (@ECISVEEP) April 23, 2026
पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु के चुनावी इतिहास की पोलिंग का पूरा विवरण
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में बची 142 सीटों पर वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। चार मई को इन दोनों राज्यों के साथ असम, केरल व केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के नतीजे आएंगे। उन तीनों राज्यों में इसी माह की शुरुआत में मतदान संपन्न हो चुका है।
Thank you, voters, for your enthusiastic participation in the Tamil Nadu Assembly Elections 2026. 🌟✨#Elections2026 #TamilNaduAssemblyElections2026 #ECI #ThankYouVoters pic.twitter.com/Mguh24i0tB
— Election Commission of India (@ECISVEEP) April 23, 2026
महिलाओं का मत प्रतिशत दोनों राज्यों में पुरुषों से ज्यादा
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बंगाल में 16 जिलों की 152 सीटों पर 1478 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हुआ। पहले चरण में 3.6 करोड़ मतदाता वोटिंग के पात्र थे। इनमें 90.92 फीसदी पुरुष, 92.69 फीसदी महिला और 56.79 फीसदी थर्ड जेंडर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
वहीं तमिलनाडु में 5.73 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के सामने 4023 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। बंगाल की भांति तमिलनाडु में भी पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का मत प्रतिशत ज्यादा रहा। कुल 85.76 फीसदी महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तो 83.57 फीसदी पुरुषों ने वोट डाले। थर्ड जेंडर मतदाताओं का मत प्रतिशत 60.49 फीसदी रहा।

