Site icon Revoi.in

Raju Srivastav Funeral : अंतिम सफर पर राजू श्रीवास्तव, नम आंखों से याद कर रहे फैन्स

Social Share

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) ने बुधवार की सुबह करीब सवा दस बजे इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अपनी कॉमेडी से सभी को हंसाने वाले राजू ने जाते-जाते सभी को रुला दिया। अक्षय कुमार से कपिल शर्मा तक और पीएम नरेंद्र मोदी से राष्ट्रपति तक ने राजू श्रीवास्तव को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। राजू श्रीवास्तव ने अपनी मेहनत के दम पर अपने लिए एक बड़ा मुकाम हासिल किया था। राजू, 10 अगस्त से एम्स में भर्ती थे और 21 सितंबर को उनका निधन हो गया था।

निगमबोध श्मशान घाट ले जाया जा रहा राजू का शव: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध श्मशान घाट ले जाया जा रहा है। एंबुलेंस में राजू का पार्थिव शरीर है, जबकि साथ में उनके फैन्स व चाहने वाले मौजूद हैं। राजू की अंतिम यात्रा में उनके चाहने वालों की आंखें नम हैं। राजू के अंतिम दर्शन के लिए सैलाब उमड़ा है।

नम हुईं चाहने वालों की आंखें: राजू श्रीवास्तव के अंतिम सफर में दिवंगत कॉमेडियन के दोस्त और रिश्तेदारों के साथ ही फैन्स मौजूद रहे हैं। राजू की अंतिम यात्रा में कॉमेडियन को याद करते हुए उनके कई दोस्तों के आंसू निकल पड़े। दोस्त और रिश्तेदार, राजू से जुड़ी अपनी यादें साझा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर राजू की अंतिम यात्रा के कई फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

राजू का अंतिम सफर: राजू श्रीवास्तव का अंतिम सफर शुरू हो गया है। राजू के पर्थिव शरीर को एंबुलेंस से दिल्ली के निगम बोध घाट ले जाया जा रहा है। वहीं एंबुलेंस के साथ में फैन्स का भारी हुजूम देखने को मिल रहा है, जो नम आंखों से दिवगंत कॉमेडियन को याद कर रहे हैं। फैन्स की आंखें नम हैं।

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सुनील पाल: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार आज निगम बोध घाट पर किया जाएगा। कॉमेडियन एहसान कुरेश और सुनील पाल, राजू के अंतिम दर्शन के लिए घाट पहुंच गए हैं। राजू को याद करते हुए सुनील पाल कहते हैं,’उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। वह हमारे शिक्षक थे। लेकिन वो इतने जमीन से जुड़े शख्स थे कि हमारे या किसी के भी साथ उन्होंने ऐसा व्यवहार नहीं किया।’

11- 12 बजे तक हो सकता है अंतिम संस्कार: पहले करीब 10 बजे तक राजू के अंतिम संस्कार होने की तैयारी चल रही थी, लेकिन ऐसा मुश्किल लग रहा है। निगम बोध घाट में जाने तक करीब एक घंटे का वक्त लग सकता है और अभी तक अंतिम विदाई शुरू नहीं हुई है। राजू की अंतिमि यात्रा करीब 10 बजे शुरू हो सकती है, ऐसे में करीब 11 या 12 बजे तक राजू का शव पहुंच जाएगा। कहा जा रहा है कि राजू के फैन्स रास्ते में उनके आखिरी दर्शन के लिए उमड़ सकती है, ऐसे में दिल्ली पुलिस ने भी सिक्योरिटी बढ़ा दी है।

अंतिम संस्कार की पूरी हुई तैयारियां: बता दें कि कुछ ही देर में राजू का पार्थिव शरीर दिल्ली के निगम बोध घाट के लिए ले जाया जाएगा। घाट पर राजू के अंतिम संस्कार की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। वहीं दिल्ली पुलिस ने भी रास्ते की पेट्रोलिंग कर रही है। राजू की अंतिम यात्रा में भारी हुजूम उमड़ सकता है और इसको लेकर सिक्योरिटी के बंदोबस्त किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक रवि किशन, कपिल शर्मा, मनोज तिवारी, सुनील पाल आदि अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं।

अंतिम सफर पर राजू: दिल्ली के निगम बोध घाट पर सुबह करीब 10 बजे राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार होगा। ऐसे में कुछ देर बाद राजू का अंतिम सफर शुरू होगा। सोशल मीडिया पर राजू को फैन्स से लेकर सेलेब्स तक याद कर रहे हैं। राजू की अंतिम विदाई के लिए भारी हुजूम उमड़ सकता है, ऐसे में कहा जा रहा है कि पूरी तैयारी की गई है।

दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार आज सुबह करीब 10 बजे किया जाएगा। राजू का अंतिम संस्कार आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर होगा। बीते दिन राजू के निधन की खबर आने के बाद से ही उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।